,

प्रधानमंत्री मोदी का देश के नाम संबोधन: कल से शुरू होगा GST बचत उत्सव, हर परिवार को मिलेगा फायदा

- Advertisement -
Ad imageAd image
प्रधानमंत्री का बड़ा ऐलान: GST बचत उत्सव की शुरुआत नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देश के नाम संबोधन में GST बचत उत्सव की घोषणा की। उन्होंने कहा कि 22 सितंबर की सुबह सूर्योदय के साथ ही यह विशेष पहल शुरू होगी, जिससे देश के हर वर्ग को सीधा लाभ मिलेगा। पीएम मोदी ने कहा कि यह उत्सव देश की ग्रोथ स्टोरी को नई दिशा देगा और त्योहारों के इस मौसम में हर परिवार की खुशियां बढ़ाएगा। किसे मिलेगा फायदा? प्रधानमंत्री ने बताया कि यह योजना सभी वर्गों के लिए है। गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार युवा और किसान महिलाएं व्यापारी और उद्यमी सभी को इस GST बचत उत्सव से फायदा होगा। मोदी ने कहा, “त्योहारों के समय हर परिवार का मुंह मीठा होगा और सभी को बचत का अवसर मिलेगा।” नेक्स्ट जनरेशन GST का आगाज़ पीएम मोदी ने कहा कि 22 सितंबर से नेक्स्ट जनरेशन GST लागू होगा। यह सुधार न केवल ग्राहकों को फायदा पहुंचाएगा बल्कि कारोबारियों के लिए भी व्यापार को आसान बनाएगा। इससे होगा लाभ: निवेशकों के लिए भारत होगा और आकर्षक कारोबार की जटिलताएं होंगी कम हर राज्य विकास की दौड़ में बराबर का भागीदार बनेगा नवरात्रि की शुभकामनाएं अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने देशवासियों को नवरात्रि की भी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह त्यौहार सकारात्मक ऊर्जा और आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ते कदम का प्रतीक है।

BY: MOHIT JAIN

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 22 सितंबर की सुबह से देश में GST बचत उत्सव शुरू होगा। यह पहल हर परिवार के लिए लाभकारी होगी और देश की ग्रोथ स्टोरी को आगे बढ़ाएगी।

किसे मिलेगा फायदा

  • गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार
  • युवा और किसान
  • महिलाएं और व्यापारी

मोदी बोले, “त्योहारों में हर परिवार का मुंह मीठा होगा और बचत बढ़ेगी।”

2014 से पहले का टैक्स जंजाल

मोदी ने बताया कि 2014 से पहले भारत में टैक्स बेहद जटिल था।
एक कंपनी ने कहा कि बेंगलुरु से हैदराबाद सामान भेजना इतना मुश्किल था कि यूरोप भेजना आसान लगता था।
लाखों कंपनियों को अलग-अलग टैक्स और चेकपोस्ट के कारण परेशानी होती थी, और खर्च गरीबों पर पड़ता था।

GST ने बदलाव लाया

2017 में GST लागू हुआ। इससे:

  • एक शहर से दूसरे शहर माल भेजना आसान हुआ
  • कारोबार की जटिलताएं कम हुईं
  • निवेशकों के लिए भारत और आकर्षक बन गया

वन नेशन, वन टैक्स

PM मोदी ने कहा, “वन नेशन, वन टैक्स का सपना साकार हुआ। रिफॉर्म लगातार चलती प्रक्रिया है और समय के साथ बदलते रहेंगे।”

समस्या का समाधान

PM मोदी बोले, “2014 में GST को प्राथमिकता दी। स्टेकहोल्डर्स और राज्यों से चर्चा करके हर समस्या का समाधान खोजा गया। तभी आजाद भारत का इतना बड़ा टैक्स रिफॉर्म संभव हुआ।”

सिर्फ 5% और 18% टैक्स स्लैब

  • अब केवल 5% और 18% स्लैब रहेंगे
  • रोजमर्रा और खाने-पीने की चीजें या तो टैक्स-फ्री होंगी या 5% टैक्स देना होगा
  • जिन पर पहले 12% टैक्स था, उनमें से 99% अब 5% टैक्स में आ गई

25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर

PM मोदी ने कहा, “पिछले 11 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। ये लोग न्यू मिडिल क्लास बनकर देश की प्रगति में योगदान दे रहे हैं।”
सरकार ने इस साल 12 लाख रुपए तक की इनकम टैक्स फ्री कर दी।

आत्मनिर्भर भारत

PM ने कहा, “विकसित भारत के लिए आत्मनिर्भर बनना जरूरी है। MSME को देश की जरूरत की चीजें यहीं बनानी चाहिए।”

स्वदेशी से देश की शक्ति

PM मोदी ने जोर देकर कहा:

  • “हम जो मैन्यूफैक्चर करें, उसकी क्वालिटी दुनिया में भारत का गौरव बढ़ाए।”
  • “रोजमर्रा की चीजें विदेशी हैं, हमें इनसे मुक्ति पाना है। मेड इन इंडिया सामान खरीदें।”
  • “हर घर और दुकान को स्वदेशी से सजाएं। गर्व से कहें – ये स्वदेशी है और मैं स्वदेशी खरीदता हूं और बेचता हूं।”

राज्य सरकारों से आग्रह

मोदी ने कहा, “मेरा सभी राज्य सरकारों से आग्रह है कि स्वदेशी के अभियान के साथ मैन्यूफैक्चरिंग को गति दें। निवेश के लिए माहौल बनाएं। केंद्र और राज्य मिलकर आगे बढ़ेंगे तभी सपना पूरा होगा।”

नेक्स्ट जनरेशन GST

22 सितंबर से नेक्स्ट जनरेशन GST लागू होगा।

  • कारोबार आसान होगा
  • निवेशकों के लिए भारत आकर्षक बनेगा
  • राज्य विकास में बराबरी के साथी बनेंगे

नवरात्रि की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री ने देशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं और इसे सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक बताया।

Chaibasa News: चाईबासा में 2 अक्टूबर को होगा इंटक का आठवां महाधिवेशन, मजदूरों से एकजुट होने की अपील

रिपोर्ट : प्रेम श्रीवास्तव Chaibasa News भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ (इंटक)

Machalpur News: चौकीदार के भरोसे माचलपुर उप तहसील कार्यालय, काम के लिए भटक रहे फरियादी

संवाददाता: प्रदीप बंसल Machalpur News नगर स्थित उप तहसील कार्यालय में अधिकारियों

CM डॉ. मोहन ओरछा में, कहा- राजा राम का मंदिर हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संपदा

CM: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओरछा प्रवास के दौरान

Faridabad News : SGM नगर के मकान पर पुलिस की रेड, देह व्यापार के शक में हिरासत में 4 महिलाएं और 2 युवक

रिपोर्ट: मनोज सूर्यवंशी Faridabad News : फरीदाबाद, हरियाणा के फरीदाबाद में थाना

Haridwar News : जनसुनवाई में दर्ज हुईं 44 शिकायतें, 26 समस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण

संवाददाता: धर्मराज Haridwar News : हरिद्वार। जिले के लोगों की समस्याओं का

Vaibhav Suryavanshi ने दलीप ट्रॉफी में रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से बड़ा

रामायण के लक्ष्मण Sunil Lahri ने मुंहबोली बहन से बंधवाई राखी, वीडियो पर तारीफ के साथ उठे सवाल

Sunil Lahri: टीवी के चर्चित धार्मिक धारावाहिक 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार