,

आज का राशिफल: 21 सितंबर 2025 | मेष से मीन तक सभी राशियों का हाल

आज का राशिफल: 21 सितंबर 2025 | मेष से मीन तक सभी राशियों का हाल

BY: MOHIT JAIN

आज का दिन सभी राशियों के लिए नए अवसर और चुनौतियाँ लेकर आया है। कोई काम आपके पक्ष में जाएगा तो कहीं सतर्क रहने की जरूरत होगी। प्यार, करियर, धन और स्वास्थ्य से जुड़ी किस्मत की चाल जानिए आज के राशिफल में।

मेष राशि (Aries)

आज आपकी लापरवाही समस्याओं को बढ़ा सकती है। किसी मित्र से कहासुनी होने की संभावना है। अहंकार से दूर रहें, वरना विवाद बढ़ सकते हैं। कोई पुरानी गलती आपको परेशान कर सकती है। कामकाज में गिरावट आ सकती है और बड़ी डील अटक सकती है। पार्टनरशिप में सावधानी रखें।


वृष राशि (Taurus)

आज आप अपनी जरूरतों पर ध्यान देंगे। बड़ा लक्ष्य तय करना आपके लिए शुभ रहेगा। परिवार और काम दोनों में संतुलन बनाएँ। जीवनसाथी को कोई सरप्राइज गिफ्ट दे सकते हैं। वाहन चलाते समय सतर्क रहें।


मिथुन राशि (Gemini)

राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभकारी है। मनचाहा पद और सम्मान मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है, लेकिन जिम्मेदारियों को हल्के में न लें। विद्यार्थी पढ़ाई में मन लगाएंगे।


कर्क राशि (Cancer)

आज आय बढ़ाने का अवसर मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। शौक और मौज-मस्ती पर खर्च करेंगे। आलस्य छोड़ आगे बढ़ें, वरना अवसर छूट सकता है। परिवार में किसी की सेहत चिंता दे सकती है।


सिंह राशि (Leo)

आय और खर्चों में संतुलन रखें। काम में लापरवाही नुकसान दे सकती है। कारोबारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। यदि पैसा कहीं अटका है तो वापसी हो सकती है। बिजनेस में निवेश सोच-समझकर करें।


कन्या राशि (Virgo)

कार्यस्थल पर सहकर्मी से मतभेद हो सकता है। नेतृत्व क्षमता बेहतर रहेगी। आय बढ़ाने पर ध्यान दें। व्यवसाय में नई योजनाओं की शुरुआत करेंगे। संतान से सुख मिलेगा।


तुला राशि (Libra)

जिम्मेदारी से काम करें और विरोधियों से सावधान रहें। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। धन की स्थिति मजबूत होगी। निवेश करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें।


वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज वाद-विवाद से बचें। परिवार में विवाह संबंधी बाधा दूर होगी। व्यवसाय में प्रगति होगी। संतान की पढ़ाई में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। लेन-देन में सतर्क रहें।


धनु राशि (Sagittarius)

दिन सकारात्मक रहेगा। जीवनसाथी से किसी बात पर मतभेद हो सकता है। खोई हुई वस्तु मिलने की संभावना है। घर में नया सामान खरीद सकते हैं। सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहेंगे।


मकर राशि (Capricorn)

नौकरीपेशा लोगों को लाभ मिलेगा। नए संपर्क बनेंगे। परिवार में एकजुटता रहेगी। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। पुरानी गलती से सबक लें।


कुंभ राशि (Aquarius)

आज मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें। नौकरी में दिक्कत हो तो बॉस से बात करें। पुराना लेन-देन तनाव दे सकता है।


मीन राशि (Pisces)

आज आप अपनी क्रिएटिविटी से लोगों को प्रभावित करेंगे। शत्रुओं से सावधान रहें। एक साथ कई काम मिल सकते हैं। कानूनी मामले में जीत मिलने की संभावना है। भाई-बहनों से संबंध मजबूत होंगे।

Rashifal : मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन

Rashifal :21 सितंबर 2026 को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर सभी

Nari Shakti Jamtara : नारी शक्ति जामताड़ा के 11 वर्ष पूरे, स्थापना दिवस पर महिलाओं ने लिया सशक्तिकरण का संकल्प

जामताड़ा/संवाददाता: रतन कुमार Nari Shakti Jamtara : नारी शक्ति जामताड़ा का स्थापना

Dumka Cultural Revival: पांजबोना गांव में शुरू हुआ सांस्कृतिक नवजागरण, हर रविवार होगी मांझी थान पूजा

रिपोर्टर -आगस्टीन हेम्बरम Dumka Cultural Revival जिले के पांजबोना गांव में धार्मिक

Mahasamund Ganja Smuggling: 28.465 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस से बचने कार में लगाई आग

Mahasamund Ganja Smuggling : महासमुंद, छत्तीसगढ़। जिले में नशे के कारोबार के