,

महिला की निर्मम हत्या का आरोपी 24 घंटे के भीतर पुलिस के शिकंजे में

- Advertisement -
Ad imageAd image

रिपोर्टर: सेवकराम चौबे

कसरावद (खराड़ी बुजुर्ग)। थाना कसरावद क्षेत्र के ग्राम खराड़ी बुजुर्ग में शुक्रवार को हुई महिला की हत्या का पुलिस ने मात्र 24 घंटे में पर्दाफाश कर दिया। आरोपी मांगीलाल पिता काल्या अलावे को गिरफ्तार कर लिया गया है।


जंगल में लकड़ी बीनने गई महिला की हत्या

जानकारी के मुताबिक, मृतका सेवन्ताबाई (33 वर्ष), पत्नी गजानंद भाभर, अपने बच्चों के साथ जंगल में लकड़ी लेने गई थी। इसी दौरान आरोपी मांगीलाल वहां पहुंचा। दोनों के बीच कहासुनी हुई और फिर आरोपी ने महिला को जंगल में घसीटकर ले जाकर कुल्हाड़ी से गर्दन पर हमला कर उसकी हत्या कर दी।

इस घटना की प्रत्यक्षदर्शी मृतका की बेटी अनुराधा ने पूरा घटनाक्रम अपने पिता को बताया।


अवैध संबंध बना हत्या की वजह

पुलिस के अनुसार, मृतका और आरोपी के बीच पहले अवैध संबंध थे। संबंध टूटने के बाद मांगीलाल मृतका को धमकियां देता रहता था। इसी रंजिश के चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया।


पुलिस की तत्परता और कार्रवाई

थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र बर्मन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सीएचसी कसरावद भेजा गया।

प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और 24 घंटे के भीतर मांगीलाल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में अपराध कबूल किया और हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई। आरोपी के कपड़े भी जप्त किए गए।


आगे की कानूनी कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों ने इसे कसरावद पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई का परिणाम बताया।

Katihar Crime News: कटिहार में पंजाब के दो संदिग्ध गिरफ्तार, हथियार और 22 कारतूस बरामद

संवाददाता: मनोज कुमार Katihar Crime News: बिहार के कटिहार जिले में पुलिस

Platelet Donation: आगाज़ संस्था के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने 11 दिन में दूसरी बार किया प्लेटलेट्स दान

Report: Prem Shrivastva Platelet Donation सामाजिक संस्था ‘आगाज़’ के संस्थापक अध्यक्ष इंद्रजीत

School Liquor Party: स्कूल में शराब पार्टी का वीडियो वायरल, दो शिक्षकों पर गंभीर आरोप

School Liquor Party को लेकर छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक चौंकाने

Top 10 Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें, पढ़ें आज की सभी अहम अपडेट

Top 10 Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुनी 'मन की बात'