,

सेवा-पखवाड़ा अभियान: सामाजिक संस्थाओं को आगे आने का आह्वान

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत गुरुवार को रानी दुर्गावती चिकित्सालय, जबलपुर में सफाई कार्य में हिस्सा लिया और स्वयं श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने झाड़ू लगाकर अस्पताल परिसर को स्वच्छ किया और सभी स्टाफ एवं सरकारी कर्मचारियों से आग्रह किया कि वे अपने कार्यालयीन समय से पहले रोस्टर के अनुसार स्वच्छता में योगदान दें।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जिला चिकित्सालयों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और अन्य स्वास्थ्य संस्थाओं में सामाजिक और स्वयंसेवी संगठनों से अपील की कि वे सेवा पर्व के दौरान स्वच्छता कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लें और जनता के बीच जागरूकता फैलाएं।


निरीक्षण और प्रोत्साहन का आह्वान

डॉ. यादव ने संभागीय कमिश्नर और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सफाई अभियान का नियमित निरीक्षण और निगरानी करें। उन्होंने मंत्रीगण, सांसद और विधायकगण से भी अनुरोध किया कि वे इस अभियान का निरीक्षण करें और आम नागरिकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को स्वच्छता के लिए प्रेरित करें।

मुख्यमंत्री ने सेवा पर्व को नया आयाम देते हुए अस्पतालों में सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।


स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार एवं पोषण अभियान

मुख्यमंत्री ने उल्लेख किया कि 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक प्रदेश में “स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार और पोषण अभियान” चलाया जा रहा है। इस दौरान आयुष्मान आरोग्य मंदिरों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में शिविर लगाए जा रहे हैं, जहां आमजन को विभिन्न रोगों की नि:शुल्क जांच, स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी शिक्षा प्रदान की जा रही है।


सहभागिता में प्रशासन और गणमान्य नागरिक

स्वच्छता श्रमदान में लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह, सांसद श्रीमती सुमित्रा वाल्मीक, श्री आशीष दुबे, महापौर श्री जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’, विधायक श्री अशोक रोहाणी, श्री संतोष बरकड़े, श्री अभिलाष पांडे, श्री नीरज सिंह, संभागीय कमिश्नर श्री धनंजय सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य नागरिक भी शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने सभी उपस्थित लोगों की सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि समाज के सहयोग और सक्रिय भागीदारी से ही सेवा-पखवाड़ा अभियान सफल हो सकता है और प्रदेश में स्वच्छता को स्थायी बनाया जा सकता है।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 1 सितंबर 2026, मंगलवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Uttar Pradesh: यूपी में 2027 चुनाव की तैयारी तेज, BJP-सपा-बसपा ने बनाई रणनीति

BY: Yoganand Shrivastva Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव

Chaibasa News: चाईबासा में 2 अक्टूबर को होगा इंटक का आठवां महाधिवेशन, मजदूरों से एकजुट होने की अपील

रिपोर्ट : प्रेम श्रीवास्तव Chaibasa News भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ (इंटक)

Machalpur News: चौकीदार के भरोसे माचलपुर उप तहसील कार्यालय, काम के लिए भटक रहे फरियादी

संवाददाता: प्रदीप बंसल Machalpur News नगर स्थित उप तहसील कार्यालय में अधिकारियों

CM डॉ. मोहन ओरछा में, कहा- राजा राम का मंदिर हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संपदा

CM: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओरछा प्रवास के दौरान

Faridabad News : SGM नगर के मकान पर पुलिस की रेड, देह व्यापार के शक में हिरासत में 4 महिलाएं और 2 युवक

रिपोर्ट: मनोज सूर्यवंशी Faridabad News : फरीदाबाद, हरियाणा के फरीदाबाद में थाना

Haridwar News : जनसुनवाई में दर्ज हुईं 44 शिकायतें, 26 समस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण

संवाददाता: धर्मराज Haridwar News : हरिद्वार। जिले के लोगों की समस्याओं का

Vaibhav Suryavanshi ने दलीप ट्रॉफी में रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से बड़ा