,

बीजेपी विधायक से जुड़ी बस ने ली 4 जिंदगियां: इंदौर-उज्जैन रोड पर भीषण हादसा, ड्राइवर मोबाइल पर बात कर रहा था

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर-उज्जैन रोड पर बुधवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। एक निजी ट्रैवल्स की बस ने बाइक सवार दंपती और उनके दो बच्चों को टक्कर मार दी। इस हादसे में पति-पत्नी और बड़े बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छोटा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया।

हादसा कैसे हुआ?

यह दर्दनाक घटना रिंगदोनिया गांव के पास हुई। पुलिस के मुताबिक, बाणेश्वरी ट्रैवल्स की बस (नंबर MP09 FA 6390) ने बाइक को सीधी टक्कर मारी। मृतकों की पहचान महेंद्र सोलंकी, उनकी पत्नी जयश्री और बेटा जिगर के रूप में हुई है। छोटा बेटा तेजस को गंभीर हालत में अरविंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन बाद में उसने भी जान गंवा दी।

मोबाइल पर व्यस्त था बस चालक

जांच में सामने आया है कि हादसे के समय बस चालक मोबाइल पर बात कर रहा था और तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहा था। यात्रियों ने कई बार ड्राइवर को स्पीड कम करने के लिए टोका, लेकिन उसने लापरवाही जारी रखी। नतीजतन बाइक को सामने से टक्कर मार दी गई।

बस बीजेपी विधायक से जुड़ी

पुलिस के अनुसार यह बस शुक्ला ब्रदर्स के नाम पर रजिस्टर्ड है और बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला के कार्यालय से संचालित होती है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बस में तोड़फोड़ की और आग लगाने की कोशिश की।

पुलिस की कार्रवाई

  • बस को पुलिस ने जब्त कर लिया है।
  • चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उसकी तलाश जारी है।
  • परिजनों और ग्रामीणों की मांग है कि ड्राइवर पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया जाए।

पीड़ित परिवार की जानकारी

महेंद्र सोलंकी का परिवार मूल रूप से खरगोन का रहने वाला है। वे भोपाल में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बाइक से इंदौर लौट रहे थे और तीन ईमली इलाके की ओर जा रहे थे। इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया।

School Liquor Party: स्कूल में शराब पार्टी का वीडियो वायरल, दो शिक्षकों पर गंभीर आरोप

School Liquor Party को लेकर छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक चौंकाने

Top 10 Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें, पढ़ें आज की सभी अहम अपडेट

Top 10 Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुनी 'मन की बात'

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 1 अगस्त 2026, शनिवार का दिन अगस्त महीने की शुरुआत के

Moradabad PMAwasYojana : गरीब और वंचित परिवारों को मिल रहा आवास, सीएम योगी आदित्यनाथ सपना कर रहे साकार

रिपोर्ट- दानवीर सिंह, मुरादाबाद Moradabad PMAwasYojana : मुरादाबाद, सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार

Omar Abdullah Divorce: सुप्रीम कोर्ट से उमर अब्दुल्ला और पायल अब्दुल्ला के तलाक को मंजूरी

Omar Abdullah Divorce जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उनकी पत्नी पायल

Ankit Sharma Murder Case: अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन समेत 5 दोषियों को उम्रकैद

Ankit Sharma Murder Case दिल्ली दंगों के दौरान आईबी अधिकारी अंकित शर्मा