अपने चहेते विवादित ठेकेदार पर मेहरबान SECL कुसमुंडा अधिकारी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
SECL Kusmunda officer is kind to his favorite controversial contractor

संवाददाता – गौरव साहू

SECL कुसमुंडा क्षेत्र में अधिकारियों की ठेकेदार पर मेहरबानी एक बार फिर सुर्खियों में है। आरोप है कि बिना टेंडर निकाले ही एक विवादित ठेकेदार को लाखों रुपए का ठेका दे दिया गया। मामला कर्मचारियों के आवागमन के लिए बस लगाने का है, जिसे रिक्विजिशन के तहत स्वीकृत किया गया है।

बिना फिटनेस चेक लगी 13 साल पुरानी बस

जानकारी के अनुसार, E&M विभाग की मिलीभगत से एक 13 वर्ष पुरानी बस को खदान के अंदर कर्मचारियों को लाने-ले जाने के लिए लगा दिया गया। हैरानी की बात यह है कि बस की हालत बेहद खराब है। छत से पानी टपकने के बजाय धार की तरह गिरता है। बावजूद इसके SECL प्रबंधन लाखों रुपए खर्च कर अपने कर्मचारियों को यह सुविधा उपलब्ध करा रहा है, मगर गुणवत्ता और सुरक्षा पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।

ठेकेदार पर आंख मूंदकर भरोसा

जांच में पता चला कि यह ठेका के. अर्जुन मुखर्जी के नाम पर बना FRID से जुड़ा है। सवाल उठता है कि आखिर SECL अधिकारी बिना बस की फिटनेस और कंडीशन देखे ठेका क्यों मंजूर कर लेते हैं? कहीं न कहीं यह सीधे-सीधे अधिकारियों की ठेकेदार से सेटिंग और कथित “चढ़ावे” की ओर इशारा करता है।

अधिकारी ने जिम्मेदारी से झाड़ा पल्ला

इस मामले पर जब E&M विभाग के मुख्य अधिकारी प्रकाश नंदी से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा – “जब कागज आए तो हमने साइन कर दिए। गाड़ी की फिटनेस चेक करना हमारा काम नहीं है।” उनके इस बयान ने सवाल और गहरे कर दिए हैं कि आखिर अगर अधिकारी जिम्मेदारी नहीं लेंगे तो कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधा का जिम्मा कौन उठाएगा?

ट्रेड यूनियन ने उठाई आपत्ति

SECL कुसमुंडा की इस कार्यप्रणाली पर ट्रेड यूनियन के नेताओं ने मौखिक रूप से आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि अधिकारी करोड़ों रुपए के काम बिना जांच-पड़ताल के मंजूर कर देते हैं, जिससे कर्मचारियों को बेहतर सुविधा नहीं मिल पा रही। अब देखना यह होगा कि इस मामले में SECL प्रबंधन क्या कार्रवाई करता है।

Naxal Operation: गरियाबंद में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, जंगल से नक्सलियों का संदिग्ध डम्प बरामद

Naxal Operation: गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों

IND- AFG पहला वनडे आज, नहीं खेलेंगे विराट-हार्दिक, जानें कब-कहां देखें लाइव मुकाबला

IND- AFG: भारतीय क्रिकेट टीम आज से अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज

Dolomite Mining: सक्ती में डोलोमाइट खदान की जनसुनवाई का विरोध, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Dolomite Mining: सक्ती जिले के ग्राम पंचायत झालरौदा में प्रस्तावित डोलोमाइट खदान

Forest Encroachment: मुंगेली में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 90 हेक्टेयर वन भूमि अतिक्रमण मुक्त

Forest Encroachment: मुंगेली जिले के वन परिक्षेत्र खुड़िया अंतर्गत चचेड़ी परिसर में

भारतीय जहाजों पर हमले को लेकर Trump का बड़ा दावा, कहा- ईरान ने ड्रोन से किया था हमला

Trump: गल्फ ऑफ ओमान और होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास भारतीय जहाजों को

France और स्लोवाकिया दौरे पर रवाना होंगे पीएम मोदी, रक्षा सहयोग और पनडुब्बी सौदों पर रहेगी नजर

France: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार से शुरू होने वाले अपने फ्रांस दौरे

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. सक्ती में सीलपैक शराब

MP: Top 10

MP: जानें आज की बड़ी खबरें.. 1. संघर्ष से टीम इंडिया तक:

Horoscope 13 June 2026: जानें आज का राशिफल

Horoscope: हिंदू पंचांग के अनुसार 14 जून 2026, शनिवार को ज्येष्ठ कृष्ण