,

युवक को लेकर भिड़ीं दो पत्नियां, एसपी ऑफिस बना अखाड़ा; पुलिस के सामने चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

जबलपुर, मध्य प्रदेश के जबलपुर में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय हाई-वोल्टेज ड्रामे का गवाह बना। एक युवक की दो पत्नियां एक-दूसरे से भिड़ गईं और ऑफिस परिसर को जंग का मैदान बना दिया। मामला उस समय गर्मा गया जब पहली पत्नी ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की।


शिकायत के दौरान मचा हंगामा

जानकारी के मुताबिक, पहली पत्नी अपनी शिकायत दर्ज कराने जनसुनवाई में पहुंची थी। इसी दौरान आरोपी पति अभिषेक सोनकर अपनी दूसरी पत्नी और परिवार के साथ वहां पहुंच गया। देखते ही देखते दोनों परिवार आमने-सामने आ गए और हंगामा शुरू हो गया।


मारपीट और हाथापाई का वीडियो वायरल

घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों महिलाएं एक-दूसरे के बाल खींचती, चप्पल और पानी की बोतलें फेंकती नजर आईं। पुलिस की मौजूदगी में भी दोनों पक्षों का झगड़ा शांत नहीं हुआ।


दूसरी शादी का आरोप

रांझी थाना क्षेत्र निवासी अभिषेक सोनकर की पहली पत्नी ने आरोप लगाया कि पति ने बिना तलाक लिए दूसरी शादी कर ली। दोनों के दो बच्चे थे, जिनमें हाल ही में बेटी की मौत हो चुकी है। पहली पत्नी का कहना है कि उसने नसबंदी करवाई थी और इसी कारण पति ने उसे छोड़ दूसरी शादी कर ली।


पुलिस ने दिखाई सख्ती

हंगामा बढ़ने पर पुलिस को सख्ती दिखानी पड़ी। दोनों पत्नियों और युवक को सिविल लाइंस थाने भेजा गया। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


एसपी का बयान

जबलपुर एसपी ने बताया, “दोनों महिलाओं के बीच कहासुनी हुई। शिकायत मिली है कि युवक ने बिना तलाक लिए दूसरी शादी की। पुलिस जांच कर रही है और सभी पक्षों से पूछताछ की जाएगी।”

Trump के हेलीकॉप्टर के बेहद करीब पहुंचा पैसेंजर विमान, वॉशिंगटन में मचा हड़कंप; जांच शुरू

Trump: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आधिकारिक हेलीकॉप्टर

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. रायगढ़ में शिवा सारथी गैंग

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. भिंड में सहायक सचिव

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 06 जून 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष महत्व