,

फिंगेश्वर पुलिस ने गौ तस्करी का किया भंडाफोड़, ओडिशा ले जाए जा रहे 8 गौवंश बरामद

फिंगेश्वर पुलिस ने गौ तस्करी का किया भंडाफोड़, ओडिशा ले जाए जा रहे 8 गौवंश बरामद

रिपोर्टर: नेमीचंद बंजारे

छत्तीसगढ़ के राजिम क्षेत्र में फिंगेश्वर पुलिस ने गौ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 3 तस्करों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 8 गौवंश बरामद किए।

पिकअप वाहन से हो रही थी तस्करी

तस्कर गौवंश को पिकअप वाहन में ठूस-ठूस कर भरकर ओडिशा ले जा रहे थे। इसी दौरान गौ रक्षकों की शिकायत पर पुलिस ने छापेमारी की।

कहां से हुई कार्रवाई?

यह कार्रवाई छुरा मार्ग पर नागझर-सड़कड़ा के पास की गई। यहां पुलिस ने वाहन को रोककर जांच की और गौवंश सहित तस्करों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार तस्करों के नाम

गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान इस प्रकार हुई है:

  • खेमन सिन्हा
  • मोहन लाल खुटे
  • चेतन निषाद

कानूनी कार्रवाई शुरू

फिंगेश्वर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Chhapra Dam Break: मकेर में बाघाकोल-हैजलपुर के पास टूटा तटबंध, DM-SP मौके पर पहुंचे, प्रशासन अलर्ट

छपरा/रिपोर्टर पवन कुमार सिंह Chhapra Dam Break: सारण जिले के मकेर प्रखंड…

Pakhanjur News: नक्सल डम्प से 12 बोर की दो रायफल और 11 कारतूस बरामद, BSF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

संवाददाता/सुजीत मण्डल Pakhanjur News: कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों…

Khairagarh News: सरपंच के घर से 95 हजार रुपए का सागौन चिरान जब्त, वन विभाग की कार्रवाई

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Khairagarh News: खैरागढ़ जिले के वनांचल ग्राम पैलीमेटा में…

अचानक बदल गया AI का नाम! ट्रंप बोले- ‘ये आर्टिफिशियल नहीं’, जानें अब क्या होगा नया नाम

AI: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का तेजी से विस्तार पूरी दुनिया में…

Trump ने सुंदर पिचाई को कहा ‘मॉन्स्टर’, बोले- ‘इतने बड़े हैं कि कोई जानता भी नहीं’

Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत के…

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. प्रोफेसर ने छात्राओं से…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. CEC के खिलाफ MP…