वन परिक्षेत्र लोरमी में बीट निरीक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
The beat inspection training programme was completed in the forest range of Loram.

रिपोर्ट: सुधेश पांडेय, लोरमी

वनमण्डल मुंगेली के अंतर्गत आने वाले वन परिक्षेत्र लोरमी में एक दिवसीय बीट निरीक्षण प्रशिक्षण एवं क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम डीएफओ अभिनव कुमार के निर्देशानुसार चंदूपारा परिसर के कक्ष क्रमांक 534 में आयोजित हुआ।

इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य वन कर्मचारियों को बीट निरीक्षण की नियमित प्रक्रिया, प्रपत्रों के समुचित संधारण, वन अपराधों की पहचान व रोकथाम तथा क्षेत्रीय कार्यों की गुणवत्ता में सुधार हेतु आवश्यक जानकारियों से अवगत कराना था।

कार्यक्रम के दौरान अनुभवी अधिकारियों ने कर्मचारियों को बीट निरीक्षण की तकनीक, मैप रीडिंग, जीपीएस का उपयोग, वन अपराधों की रिपोर्टिंग प्रक्रिया, तथा वन्यप्राणियों की सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर संबंधित रेंजर, डिप्टी रेंजर, बीट प्रभारी एवं अन्य वन अमला उपस्थित रहा। कार्यक्रम के अंत में क्षेत्रीय भ्रमण भी किया गया, जिसमें कर्मचारियों ने सीखे गए सिद्धांतों का व्यावहारिक अभ्यास किया।

वन विभाग द्वारा इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से कर्मचारियों की कार्यक्षमता में निरंतर वृद्धि हो रही है, जिससे जंगलों की सुरक्षा और संरक्षण कार्य में और अधिक मजबूती आ रही है।

Chanakya Niti : अमीर बनने के लिए अपनाएं ये खास बातें, आचार्य चाणक्य ने बताए धन प्राप्ति के नियम

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान विद्वान, अर्थशास्त्री और नीतिकार

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

Rajasthani Baati Recipe : बिना ओवन और कंडे जलाए घर पर बनाएं खस्ता राजस्थानी बाटी, जानें आसान रेसिपी

Rajasthani Baati Recipe : भोपाल, भारतीय पारंपरिक व्यंजनों में राजस्थान की दाल-बाटी

Rajya Sabha 2026 : NDA समर्थक निर्दलीय परिमल की जीत, JMM बैद्यनाथ जीते, क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस को झटका

Rajya Sabha 2026 : नई दिल्ली/रांची। राज्यसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन