,

बलरामपुर में बड़ी कार्रवाई: अवैध उर्वरक परिवहन पर प्रशासन सख्त

Big action in Balrampur: Administration strict on illegal fertilizer transportation

100 बोरी यूरिया जब्त

बलरामपुर। स्वदेश न्यूज़ की खबर का एक बार फिर बड़ा असर देखने को मिला है। कृषि विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों ने जिले में अवैध उर्वरक परिवहन और कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई की है।

दो पिकअप से जब्त हुई 100 बोरी यूरिया

कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने दो पिकअप वाहनों से 100 बोरी यूरिया जब्त की। जांच में पता चला कि वाहन चालकों के पास किसी भी प्रकार के दस्तावेज़ नहीं थे।

वाड्रफनगर में महंगे दाम पर बिक रही थी यूरिया

जांच में सामने आया कि वाड्रफनगर स्थित बजरंग ट्रेडर्स यूरिया की बोरी को निर्धारित कीमत 266 रुपए की जगह 950 रुपए में बेच रहा था। वहीं, अजय ट्रेडर्स समेत कई दुकानों में भी भारी अनियमितताएँ पाई गईं, जिसके बाद उनकी बिक्री पर रोक लगा दी गई है।

कलेक्टर के निर्देश पर सघन जांच

कलेक्टर के निर्देश पर जिलेभर में उर्वरक दुकानों की सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि किसानों की परेशानी और अवैध मुनाफाखोरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस कार्रवाई से जिले में यूरिया कालाबाजारी करने वालों में हड़कंप मच गया है।

Dabra News: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, वारदात की आशंका

Report: Santosh Saravgee Dabra News डबरा अनुविभाग में पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई

सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर Disha Salian की मौत की होगी CBI जांच, बॉम्बे HC का बड़ा फैसला

Disha Salian: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की

PM Modi से मिले अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव, SCO बैठक के बीच हुई अहम बातचीत

PM Modi: किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. जबलपुर समेत MP