,

गरियाबंद बॉर्डर पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

Forest department's big action on Gariaband border

10 लाख की सागौन लकड़ी जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

गरियाबंद। छत्तीसगढ़–उड़ीसा बॉर्डर पर वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सागौन तस्करों पर शिकंजा कसा। इस दौरान विभाग ने 10 लाख रुपए से अधिक कीमती सागौन लकड़ी और फर्नीचर जब्त किया है। कार्रवाई में दो आरोपी गिरफ्तार हुए, जबकि चार आरोपी फरार हो गए।

सोनपुर गांव में दबिश

उदंती सीता नदी टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक वरुण जैन ने बताया कि वन विभाग की टीम ने उड़ीसा के सोनपुर गांव में दबिश दी। यहां से करीब 10 घन मीटर सागौन लकड़ी, चीरा और पलंग जब्त किया गया। जब्त सामान की अनुमानित कीमत 10 लाख रुपए से अधिक आंकी गई है।

बॉर्डर पर पकड़ा गया वाहन

टीम ने उड़ीसा–छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर बने बोराई जांच नाका में चेकिंग के दौरान एक पिकअप वाहन भी पकड़ा। वाहन में भारी मात्रा में सागौन भरा हुआ था।

40 सदस्यीय टीम की कार्रवाई

इस अभियान में वन विभाग और पुलिस की 40 सदस्यीय टीम शामिल रही। अधिकारियों का कहना है कि सीमावर्ती जंगलों में लंबे समय से सागौन तस्करी की घटनाएं बढ़ रही थीं। इसे रोकने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है और यह कार्रवाई उसी का हिस्सा है।

वन विभाग का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है और आगे भी इस तरह की सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Dabra News: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, वारदात की आशंका

Report: Santosh Saravgee Dabra News डबरा अनुविभाग में पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई

सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर Disha Salian की मौत की होगी CBI जांच, बॉम्बे HC का बड़ा फैसला

Disha Salian: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की

PM Modi से मिले अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव, SCO बैठक के बीच हुई अहम बातचीत

PM Modi: किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. जबलपुर समेत MP