किस मुख्यमंत्री पर हैं सबसे ज्यादा आपराधिक केस, कौन है सबसे अमीर? ADR की रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली। भारतीय राजनीति में अक्सर नेताओं की संपत्ति और उनके खिलाफ दर्ज मामलों को लेकर बहस छिड़ती रहती है। ताज़ा रिपोर्ट में एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने देश के मुख्यमंत्रियों से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि किस राज्य के मुख्यमंत्री पर सबसे ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं और कौन सबसे अमीर मुख्यमंत्री की सूची में सबसे ऊपर हैं।


40% मुख्यमंत्रियों पर दर्ज हैं केस

देश में कुल 30 मुख्यमंत्री हैं। ADR की रिपोर्ट के अनुसार, इनमें से 40 प्रतिशत मुख्यमंत्रियों ने अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषित किए हैं। यानी लगभग हर तीन में से एक मुख्यमंत्री किसी न किसी आपराधिक मामले में आरोपी है।


तेलंगाना के CM पर सबसे ज्यादा केस

सबसे ज्यादा मामले तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के खिलाफ दर्ज हैं। रिपोर्ट बताती है कि उनके ऊपर 89 आपराधिक केस चल रहे हैं।
इसके बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन का नाम आता है, जिन पर 47 केस दर्ज हैं।


किन मुख्यमंत्रियों पर कितने मामले

ADR की रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि देश के कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों पर अलग-अलग संख्या में आपराधिक मामले दर्ज हैं।

  • आंध्र प्रदेश के CM एन. चंद्रबाबू नायडू – 19 केस
  • कर्नाटक के CM सिद्धारमैया – 13 केस
  • झारखंड के CM हेमंत सोरेन – 5 केस
  • महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस – 4 केस
  • हिमाचल प्रदेश के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू – 4 केस
  • केरल के CM पिनराई विजयन – 2 केस
  • पंजाब के CM भगवंत मान – 1 केस

गंभीर अपराधों में फंसे नेता

रिपोर्ट बताती है कि 33 प्रतिशत मुख्यमंत्री गंभीर अपराधों से जुड़े मामलों में आरोपी हैं। इनमें हत्या का प्रयास, अपहरण, रिश्वतखोरी और आपराधिक धमकी जैसे मामले शामिल हैं।

यह रिपोर्ट ऐसे समय में सामने आई है जब केंद्र सरकार नए विधेयक लेकर आई है, जिसमें यह प्रावधान है कि यदि कोई प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या मंत्री किसी गंभीर आपराधिक मामले में 30 दिनों से अधिक जेल में रहता है तो उसकी कुर्सी छिन सकती है।


सबसे अमीर मुख्यमंत्री

संपत्ति के मामले में सबसे ऊपर हैं आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू

  • उनकी घोषित संपत्ति 931 करोड़ रुपये से अधिक है।
  • नायडू लंबे समय से आंध्र प्रदेश की राजनीति में सक्रिय हैं और वे भारत के सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं।

उनके बाद अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेमा खांडू का नाम आता है। उनके पास 332 करोड़ रुपये की संपत्ति है।
तीसरे स्थान पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया हैं, जिनकी संपत्ति 51 करोड़ रुपये है।


सबसे गरीब मुख्यमंत्री

दूसरी तरफ, सबसे कम संपत्ति वाली मुख्यमंत्री हैं पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी

  • ADR की रिपोर्ट के अनुसार उनके पास सिर्फ 15 लाख रुपये की संपत्ति है।
  • ममता बनर्जी अपने सादगीपूर्ण जीवनशैली और सादे पहनावे के लिए भी जानी जाती हैं।

औसत संपत्ति और कुल आंकड़ा

ADR के मुताबिक –

  • मुख्यमंत्रियों की औसत संपत्ति 54.42 करोड़ रुपये है।
  • कुल 30 मुख्यमंत्रियों में से 2 अरबपति हैं।
  • सभी मुख्यमंत्रियों की कुल संपत्ति 1,632 करोड़ रुपये है।

ADR की यह रिपोर्ट एक बार फिर बताती है कि भारतीय राजनीति में अपराध और धनबल का प्रभाव कितना गहरा है। एक तरफ कई मुख्यमंत्री करोड़ों-अरबों की संपत्ति के मालिक हैं, तो दूसरी ओर कई मुख्यमंत्रियों पर संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।

यह रिपोर्ट जनता के लिए संकेत है कि वोट डालते समय केवल भाषण या वादों पर ध्यान न देकर नेताओं के वास्तविक बैकग्राउंड को समझना भी जरूरी है।

Hanuman Jayanti Raipur: रायपुर में हनुमान जयंती की धूम, राज्यपाल रमेन डेका ने किए दर्शन

Hanuman Jayanti Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में Hanuman Jayanti बड़े हर्ष

Cinema पर्दे पर ‘रामायण’ के 100 साल: मूक फिल्मों से VFX युग तक का सफर, जब गांधी जी भी हुए थे मुग्ध

Cinema भारतीय संस्कृति का प्राण 'रामायण' केवल एक धर्मग्रंथ नहीं, बल्कि मनोरंजन

Hanuman Janamutsav पर देशभर में भव्य आयोजन, कोटा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Hanuman Janamutsav के पावन अवसर पर पूरे देश में भव्य धार्मिक कार्यक्रम

Monkey Terror: सक्ती में बंदरों का आतंक, 18 लोग घायल, गांवों में दहशत का माहौल

Monkey Terror: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के मालखरौदा क्षेत्र में इन दिनों

रणबीर कपूर की फिल्म “Ramayana” का टीजर हुआ रिलीज, फैंस में रोमांच की लहर

Ramayana: रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायणम्' का टीजर बुधवार को रिलीज़ कर

अनीता आडवाणी की अपील खारिज, Rajesh Khanna से संबंध को नहीं मिला वैधानिक दर्जा

Rajesh Khanna: बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को अभिनेता अनीता आडवाणी की