BY: Yoganand Shrivastva
रामानंद सागर की मशहूर टीवी सीरियल ‘रामायण’ में माता सीता का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया आज भी लोगों के दिलों में बसती हैं। उनकी खूबसूरती और सादगी का जादू दर्शकों पर उस दौर में भी छाया था और आज भी उनका वही अंदाज़ लोगों को याद है। दिलचस्प बात यह है कि दीपिका की बेटियां भी खूबसूरती और स्टाइल के मामले में किसी से कम नहीं हैं।
दीपिका की दो बेटियां, फिल्मी दुनिया से दूरी
दीपिका ने साल 1991 में बिजनेसमैन हेमंत टोपीवाला से शादी की थी, जो मशहूर कॉस्मेटिक ब्रांड शृंगार बिंदी और टिप्स एंड टोज से जुड़े हैं। इस कपल की दो बेटियां हैं – जूही और निधि टोपीवाला। दोनों ही अपनी मां की तरह खूबसूरत और सादगी पसंद हैं। खासतौर पर निधि, जो अब तक फिल्मों या टीवी में नहीं आईं लेकिन सोशल मीडिया पर धीरे-धीरे अपनी पहचान बना रही हैं।
निधि का अलग अंदाज़
निधि इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहती हैं, हालांकि उनके फॉलोअर्स ज्यादा नहीं हैं। वो अक्सर अपनी मां दीपिका के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। उनकी पोस्ट देखकर साफ झलकता है कि वो भी पारंपरिक और सरल लाइफस्टाइल को ज्यादा महत्व देती हैं। यही वजह है कि आजकल के स्टारकिड्स की तरह वो पार्टियों, फिल्मी लॉन्च या ग्लैमर से भरी दुनिया का हिस्सा नहीं बनतीं।
फैंस को दिखती है मां की झलक
निधि की तस्वीरों पर फैंस अक्सर उनकी तारीफ करते हैं और कहते हैं कि उनमें उनकी मां दीपिका की झलक साफ दिखाई देती है। उनकी सादगी और सौम्यता ही उन्हें बाकी स्टारकिड्स से बिल्कुल अलग बनाती है।
दीपिका का फिल्मी सफर
जहां तक दीपिका के करियर की बात है, ‘रामायण’ से उन्हें अपार प्रसिद्धि मिली, लेकिन उन्होंने फिल्मों में भी अच्छा काम किया। 1983 में उन्होंने फिल्म ‘सुन मेरी लैला’ से डेब्यू किया था। इसके अलावा वे ‘रुपये दस करोड़’, ‘घर का चिराग’ और ‘गालिब’ जैसी फिल्मों में भी नजर आईं। हालांकि लोगों के बीच उनकी पहचान हमेशा सीता के रूप में ही सबसे गहरी रही।





