संसद का मॉनसून सत्र हंगामे के बीच खत्म, लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली | संसद के मॉनसून सत्र का आज आखिरी दिन था, लेकिन दोनों सदनों में हंगामे के चलते कार्यवाही नहीं चल सकी। विपक्ष बिहार SIR मुद्दे पर चर्चा की मांग पर अड़ा रहा और लगातार नारेबाजी करता रहा। इस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्षी सांसदों को फटकार लगाई और आखिरकार सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सदन में मौजूद थे।

लोकसभा अध्यक्ष की नाराज़गी

स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि पूरे सत्र के दौरान मात्र 37 घंटे ही चर्चा हो पाई। इसमें लोकसभा ने 12 विधेयक पास किए और सिर्फ 55 सवालों के मौखिक उत्तर दिए जा सके। उन्होंने विपक्षी दलों पर आरोप लगाया कि उनका आचरण लोकतंत्र और संसदीय परंपराओं के अनुरूप नहीं रहा।

विपक्ष का हंगामा जारी

गुरुवार सुबह कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसद बिहार SIR पर चर्चा कराने की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। इसके चलते लोकसभा की कार्यवाही पहले 12 बजे तक और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित करनी पड़ी। बाद में हंगामा जारी रहने पर लोकसभा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया।

130वें संविधान संशोधन पर घमासान

130वें संविधान संशोधन बिल ने सियासी हलचल और बढ़ा दी। विपक्ष का आरोप है कि इसके प्रावधानों का इस्तेमाल सरकारें विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के लिए कर सकती हैं और इससे राज्यों के अधिकार कमज़ोर होंगे। वहीं, इस मुद्दे पर बिहार की सियासत भी गरमा गई है—तेजस्वी यादव ने इसका विरोध किया जबकि प्रशांत किशोर समर्थन में उतर आए।

विपक्ष ने फाड़ीं कॉपियां

बुधवार को जब गृहमंत्री अमित शाह ने तीन विधेयक पेश किए तो विपक्षी सांसदों ने उसकी प्रतियां फाड़ दीं और कागज़ सदन में फेंक दिए। हालांकि, इसी दौरान ऑनलाइन गेमिंग (प्रमोशन और रेगुलेशन) बिल 2025 लोकसभा में पास हो गया, जिसमें ऑनलाइन मनी गेम्स पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने का प्रावधान है।

राज्यसभा में पेश होगा गेमिंग बिल

सरकार चाहती है कि इस सत्र के खत्म होने से पहले ऑनलाइन गेमिंग बिल राज्यसभा से भी पास हो जाए। चूंकि आज आखिरी दिन था, इसलिए सरकार ने पूरी ताकत झोंक दी थी। दूसरी ओर, विपक्ष भी वोटर रिविज़न और बिहार SIR को लेकर सड़क से संसद तक विरोध जताने में जुटा रहा।

Hanuman Janamutsav पर देशभर में भव्य आयोजन, कोटा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Hanuman Janamutsav के पावन अवसर पर पूरे देश में भव्य धार्मिक कार्यक्रम

Monkey Terror: सक्ती में बंदरों का आतंक, 18 लोग घायल, गांवों में दहशत का माहौल

Monkey Terror: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के मालखरौदा क्षेत्र में इन दिनों

रणबीर कपूर की फिल्म “Ramayana” का टीजर हुआ रिलीज, फैंस में रोमांच की लहर

Ramayana: रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायणम्' का टीजर बुधवार को रिलीज़ कर

अनीता आडवाणी की अपील खारिज, Rajesh Khanna से संबंध को नहीं मिला वैधानिक दर्जा

Rajesh Khanna: बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को अभिनेता अनीता आडवाणी की

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. राजनांदगांव की बेटियों को

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. 30 जिलों में आंधी-बारिश

Hanuman Janamutsav 2026: इस दिन बन रहा खास योग, जानें पूजा का सही समय और महत्व

Hanuman Janamutsav 2026: हनुमान जयंती का पर्व हर साल भक्तों के लिए

Horoscope: जानें 2 अप्रैल 2026 का राशिफल

Horoscope: ग्रहों की स्थिति के अनुसार 2 अप्रैल 2026 का दिन सभी

mp-budget : समग्र और समन्वित विकास को समर्पित है बजट: मुख्यमंत्री

mp-budget : बजट 2026-27 में लाड़ली बहनों, किसानों और ग्रामीण विकास पर

Govindpura bpl : जनसेवा और क्षेत्र का विकास ही सरकार की प्राथमिकता : कृष्णा गौर

Govindpura bpl : राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने गोविंदपुरा में दी करोड़ों की

padosi-ki-jasoosi : निगरानी लाल जी ‘इंटेलिजेंस ब्यूरो’ वाले

padosi-ki-jasoosi : भैया, हमारे मोहल्ले में अगर कोई “इंटेलिजेंस ब्यूरो” की अनौपचारिक

mp workers : नए वित्त वर्ष की शुरुआत, 50 लाख श्रमिकों को सौगात

mp workers : कर्मचारी संगठन ने बोले ‘250 रूपए की बढ़ोतरी,ऊंट के

Mumbai : अनिल अंबानी पर CBI का बड़ा एक्शन: LIC को 3750 करोड़ का चूना लगाने के आरोप में FIR दर्ज

Mumbai उद्योगपति अनिल अंबानी की कानूनी मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई