,

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर हमला: कागज़ देने के बहाने पहुंचा शख्स, थप्पड़ और बाल खींचने की कोशिश, आरोपी हिरासत में

BY: Yoganand Shrivastva

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार सुबह उनके आवास पर जनसुनवाई के दौरान हमला हुआ। घटना उस समय हुई जब एक शख्स कागज़ देने के बहाने उनके पास पहुंचा और अचानक उन पर अटैक कर दिया। आरोपी ने सीएम को थप्पड़ मारा और बाल खींचने की कोशिश की। इस झड़प में रेखा गुप्ता का सिर पास रखी टेबल से टकरा गया और उन्हें हल्की चोट आई।

आरोपी कौन है?

दिल्ली पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को पकड़कर सिविल लाइंस थाने ले जाया। शुरुआती पूछताछ में उसने अपना नाम राजेश खिमजी सकारिया (41 वर्ष) बताया है, जो गुजरात के राजकोट का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि उसके परिवार का एक सदस्य जेल में है और उसे छुड़वाने के लिए वह अर्जी लेकर आया था। पुलिस अब गुजरात पुलिस से भी संपर्क में है।

घटना की टाइमलाइन

  • दिल्ली सीएम आवास पर हर बुधवार जनसुनवाई आयोजित होती है।
  • सुबह 7 बजे से लोगों की फरियादें सुनी जाती हैं।
  • करीब 8 बजे आरोपी अपनी अर्जी लेकर मुख्यमंत्री के पास पहुंचा।
  • उसने पहले कागज़ थमाया और फिर अचानक थप्पड़ मारते हुए बाल खींचने की कोशिश की।
  • धक्का-मुक्की के दौरान सीएम का सिर टेबल से टकराया।
  • मौके पर मौजूद पुलिस ने आरोपी को तुरंत काबू में किया।
  • मुख्यमंत्री को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

बीजेपी का बयान

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बताया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को सिर में हल्की चोट आई है और उनका इलाज जारी है। पुलिस इस हमले की पूरी जांच कर रही है।

Michael Hussey ने ठुकराया इंग्लैंड का ऑफर, टेस्ट टीम के बैटिंग कोच बनने से किया इनकार

Michael Hussey : इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कोचिंग सेटअप में बदलाव का

Dabra News: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, वारदात की आशंका

Report: Santosh Saravgee Dabra News डबरा अनुविभाग में पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई

सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर Disha Salian की मौत की होगी CBI जांच, बॉम्बे HC का बड़ा फैसला

Disha Salian: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की

PM Modi से मिले अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव, SCO बैठक के बीच हुई अहम बातचीत

PM Modi: किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. जबलपुर समेत MP