मध्यप्रदेश को अग्रणी पर्यटन राज्य बनाने की दिशा में बड़ा कदम : राज्य मंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
A big step towards making Madhya Pradesh a leading tourism state: State Minister Dharmendra Bhav Singh Lodhi

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश आज देश-विदेश के पर्यटकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। इस क्रम को और सुदृढ़ करने के लिए पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने पर्यटन बोर्ड की समीक्षा बैठक में कई अहम निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लक्ष्य है—मध्यप्रदेश को पर्यटन के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाना।

पर्यटन विकास कार्यों को मिले गति

राज्य मंत्री श्री लोधी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वदेश दर्शन और प्रशाद जैसी केंद्र प्रवर्तित योजनाओं के तहत चल रहे पर्यटन विकास कार्यों को तय समय-सीमा में पूरा किया जाए। साथ ही पर्यटन स्थलों पर सुविधाओं का विस्तार करते हुए पर्यटकों के अनुभव को और बेहतर बनाने पर बल दिया।

फिल्म इंडस्ट्री को मिलेगा बढ़ावा

पर्यटन के साथ-साथ फिल्म निर्माण को भी राज्य सरकार ने अपनी प्राथमिकताओं में शामिल किया है। श्री लोधी ने कहा कि—

  • फिल्म क्षेत्र के लिए स्किल प्रोफेशनल्स का डेटाबेस तैयार किया जाए।
  • फिल्म निर्माताओं को स्थानीय कलाकार और तकनीकी सहयोग आसानी से उपलब्ध कराया जाए।
  • पारिवारिक और सांस्कृतिक फिल्मों को प्रोत्साहन दिया जाए।
  • फिल्मों को अनुदान देने से पहले उनकी सामग्री की उचित जांच की जाए।

उन्होंने विश्वास जताया कि इस कदम से प्रदेश में फिल्म निर्माण को नई दिशा मिलेगी और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा से यात्रियों को सुविधा

बैठक के दौरान श्री लोधी ने पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा की समीक्षा करते हुए कहा कि इसकी बुकिंग को देश के लोकप्रिय बुकिंग प्लेटफॉर्म्स पर प्रदर्शित किया जाए। इससे यात्रियों की संख्या में वृद्धि होगी और पर्यटकों को आसानी से टिकट मिल सकेंगे।

पर्यटन बोर्ड की उपलब्धियां और योजनाएं

बैठक में प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति और प्रबंध संचालक श्री शिव शेखर शुक्ला ने विस्तृत प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया। इसमें निम्न बिंदुओं पर जानकारी दी गई—

  • स्वदेश दर्शन और प्रशाद योजना के तहत चित्रकूट, ग्वालियर, दतिया, मैहर, जबलपुर, उज्जैन, मांडू और भोपाल में चल रहे विकास कार्य।
  • नई पर्यटन नीति और फिल्म नीति।
  • महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना।
  • संग्रहालय (म्यूजियम) प्रोजेक्ट।
  • निवेश संवर्धन, अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय आयोजन।
  • प्रचार-प्रसार की गतिविधियां और अब तक की प्रमुख उपलब्धियां।

Pond Drowning Accident: सक्ती में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से 6 वर्षीय जुड़वा बच्चियों की मौत

Pond Drowning Accident: नहाते समय खेलते-खेलते गहरे पानी में पहुंचीं मासूम बच्चियां

West Bengal चुनाव में सख्ती, हिंसा के डर से 7 सीटों पर NIA तैनात, सुरक्षा कड़ी

West Bengal: पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान के बीच चुनाव

Iran को रूस का खुला समर्थन, बोला- हम सब कुछ करने को तैयार

Iran: ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जारी तनाव के बीच अब रूस

UAE का बड़ा फैसला, 1 मई से OPEC और OPEC+ से बाहर होगा देश

UAE: संयुक्त अरब अमीरात ने मंगलवार को एक बड़ा ऐलान करते हुए

Trump on Germany: ईरान न्यूक्लियर मुद्दे पर ट्रंप का बड़ा बयान, जर्मनी पर साधा निशाना

Trump on Germany: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जर्मनी को लेकर

Weather Update: दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश से गर्मी से राहत, IMD का अलर्ट जारी

Weather Update: दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भीषण

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. बस्तर में पास्टर की

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. कटनी मदरसा केस पर

Bilaspur assault case: बिलासपुर में सामूहिक हमला, मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, 10 आरोपी गिरफ्तार

Bilaspur assault case: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 29 अप्रैल 2026, बुधवार का दिन भगवान गणेश और बुध ग्रह

OBC Census Controversy : जनगणना में OBC कॉलम नहीं होने पर बवाल, 27% आरक्षण को लेकर उठे सवाल

OBC Census Controversy : पिछड़ा वर्ग ने जताई नाराजगी, जनसंख्या आंकड़ों की

Traditional Wedding Procession : सेलूद में बैलगाड़ी पर निकली अनोखी बारात, सादगी और परंपरा ने जीता दिल

Traditional Wedding Procession : लग्जरी कार छोड़ दूल्हा पहुंचा बैलगाड़ी से, बिना

Bhopal मंत्री-परिषद की बैठक में विकास योजनाओं के लिये 26 हजार 800 करोड़ रूपये की स्वीकृति

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में

Godda: पुलिया से टकराई तेज रफ्तार बाइक, महिला की मौके पर ही मौत; दो बच्चे घायल, एक की हालत गंभीर

Godda जिले के मेहरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजितपुर-खिरौंधी मुख्य मार्ग पर मंगलवार