फिल्ममेकर करण जौहर लेकर आ रहें एक नया रियलिटी शो, इन दिग्गजों की होगी एंट्री…

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
The Traitors Announced

इन दिनों रियलिटी शो लोगों को खूब भा रहे हैं। एक के बाद एक लगातार रियलिटी शो फिल्मी दुनिया में दस्तक दे रहे हैं। अब जहां एक ओर लोग सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ का इंतजार कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर एक और एक्साइटिंग रियलिटी शो शुरू होने जा रहा है, जिसका नाम है- द ट्रेटर्स। लोगों की माने तो यह हिट अमेरिकी शो का हिंदी रूपांतरण हैं। बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर इसे होस्ट करेंगे। और ये जल्द ही अमेजन प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होगा। इसमें शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आ रहे हैं…
कैसे चलेगा ये शो?
द ट्रेटर्स’ के कंटेस्टेंट्स को दो ग्रुप में बांटा जाएगा: ‘वफादार’ और ‘गद्दार’। गद्दार ग्रुप में जो होंगे, वो गुपचुप तरीके से वफादार कंटेस्टेंट्स को गेम से हटाने की कोशिश करेंगे। वहीं, वफादार वाले गद्दार की पहचान करेंगे। उनको बेनकाब करेंगे। सस्पेंस और ड्रामा से भरपूर इस शो को देखने के लिए सभी एक्साइटेड हैं। अब इसमें कुछ के नामों का ऐलान हो गया है।

द ट्रेटर्स’ के कंटेस्टेंट्स कौन?
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, सबसे ज्यादा टीआरपी वाला शो ‘अनुपमा’ को छोड़ चुके सुशांशु पांडे इस शो को जॉइन कर सकते हैं। अब आप कहेंगे कि पहले तो ये बिग बॉस जाने वाले थे जी हां लेकिन सुधांशु ने सलमान खान के रियलिटी शो में जाने से इनकार कर दिया था। इनके अलावा बोनी कपूर की बटी अंशुला भी डेब्यू करेंगी। उन्होंने अभी ग्लैमर वर्ल्ड से दूरी बनाई हुई थी। मगर खबर है कि वह इस शो में नजर आएंगी। इसके अलावा, ‘लाफ्टर शेफ्स’ में दिखाई दे रहे करण कुंद्रा का भी नाम इस शो के लिए सामने आ रहा है।

कब शुरू होगा करण जौहर का शो?
करण जौहर के इस शो के प्रीमियर की तारीख तो सामने आई नहीं है। मगर बताया जा रहा है कि इसका कॉन्सेप्ट लोगों को काफी पसंद आएगा क्योंकि ये अलग है। इसके पहले कंगना रनौत एक रियलिटी शो लेकर आई थीं, जिसका नाम था ‘लॉक अप’। जिसमें भी कंटेस्टेंट्स को दो टीमों में बाटा गया था। जो एलिमिनेशन से बचने के लिए अपनी लाइफ के चौंकाने वाले खुलासे करते थे।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. वसूलीबाज अफसरों पर नरमी,

Hormuz Strait में बढ़ा तनाव, अमेरिका ने ईरानी कार्गो शिप किया जब्त, वीडियो जारी

Hormuz Strait: अरब सागर और होर्मुज जलडमरूमध्य के पास हालात एक बार

US Iran के बीच टूटा सीजफायर, कार्गो शिप पर अमेरिका का हमला, ईरान ने किया पलटवार

US Iran: अमेरिका और ईरान के बीच हालिया सीजफायर के बावजूद तनाव

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... 1. शादीशुदा प्रेमी जोड़े ने

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. वसूलीबाज अफसरों पर नरमी,

Coal Mine Project : सूरजपुर में कोयला खदान परियोजना पर बढ़ा तनाव, सरपंच को नोटिस

Coal Mine Project : प्रतापपुर में खदान परियोजना को लेकर विवाद गहराया

Tamilnadu : मिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 16 लोगों की मौत

Tamilnadu : तमिलनाडु के विरुधुनगर जिला में रविवार को एक पटाखा फैक्ट्री

Lucknow विपक्ष पर बरसे सीएम योगी: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के विरोध को बताया महिला विरोधी चेहरा

Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम'

Religious Procession: कोटा में भगवान परशुराम प्राकट्य दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा, शहर हुआ भक्तिमय

Religious Procession: ढोल-ताशों और जयकारों के बीच निकली शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए