,

लोरमी में सराहनीय पहल: स्व. गोरेलाल सिंह राजपूत ने किया शरीर दान

Commendable initiative in Lormi: Late Gorelal Singh Rajput donated his body

रिपोर्टर: सुधेश पांडेय

लोरमी विकासखंड के बिठलदा निवासी स्वर्गीय गोरेलाल सिंह राजपूत ने अपने जीवनकाल में ही मानवता की एक मिसाल कायम करते हुए अपने शरीर को मृत्यु उपरांत मेडिकल कॉलेज को दान करने का संकल्प लिया था। उनकी इस पुण्य कार्य भावना को उनके परिजनों ने पूर्ण सम्मान और विधिपूर्वक निभाते हुए जिला मेडिकल बोर्ड, सिम्स बिलासपुर में शरीर दान कर मानवता का एक बड़ा संदेश दिया है।

शरीर दान की अंतिम इच्छा पूरी

स्व. गोरेलाल सिंह ने अपने परिवारजनों को अपने जीवित रहते हुए स्पष्ट रूप से यह इच्छा जताई थी कि वे अपने शरीर को मेडिकल शिक्षा और अनुसंधान के लिए दान करना चाहते हैं। जब उनकी मृत्यु हुई, तब उनकी बेटी और दामाद ने उनके संकल्प को सम्मान देते हुए उनकी अंतिम इच्छा पूरी की। उन्होंने आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा कर उनके शरीर को बिलासपुर स्थित जिला सिम्स अस्पताल के अधिकारियों को सौंप दिया।

मानवता और समाज के लिए प्रेरणा

यह कदम न केवल चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में योगदान है, बल्कि समाज में जीवन के प्रति दानशीलता और मानवता का संदेश भी फैलाता है। शरीर दान के माध्यम से मेडिकल छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त होता है, जो भविष्य में मानव जीवन रक्षक साबित होता है।

Bhopal Master Plan : भोपाल मास्टर प्लान लेगा आकार,खत्म होगा 21 साल का लंबा इंतजार

Bhopal Master Plan : व्यापारियों की दूर होगी परेशानी,रहवासियों को भी मिलेगी

Sehore Power Transformer Plant : सीहोर में 888 करोड़ की पावर ट्रांसफॉर्मर यूनिट शुरू, सीएम मोहन यादव ने किया रोल-आउट

Sehore Power Transformer Plant: भोपाल/सीहोर: मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में पावर ट्रांसफॉर्मर

Murder Case: ममेरे भाई ने सब्बल से किया हमला, 28 वर्षीय युवक की मौत; आरोपी गिरफ्तार

Murder Case गौरझामर थाना क्षेत्र के ग्राम बहेरिया में आपसी विवाद के

Banbihari Temple Khairagarh: 300 साल पुराने मंदिर को संरक्षण का इंतजार, जन्माष्टमी पर उमड़ी भीड़

Banbihari Temple Khairagarh: 300 साल पुराने मंदिर को संरक्षण का इंतजार, जन्माष्टमी

Jamtara News: जामताड़ा स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से छात्र की मौत

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara News जामताड़ा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक

Abhishek Sharma के जन्मदिन पर युवराज सिंह का अनोखा अंदाज, गुरु ने शिष्य से लिए ऐसे वादे कि वीडियो हो गया वायरल

Abhishek Sharma: भारतीय क्रिकेट के युवा और आक्रामक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा

Krishna Janmabhoomi: जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंचे सीएम योगी, ‘लाला’ के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

Krishna Janmabhoomi श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री

Janmashtami Celebration: बाल गोपाल संग झूमे सीएम मोहन यादव, जन्माष्टमी पर फोड़ी मटकी, खिलाई माखन-मिश्री

Janmashtami Celebration श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास भक्तिमय माहौल में