,

इंदौर में थूकने के विवाद में ढाबा संचालक की चाकू मारकर हत्या, बड़ा भाई और दोस्त घायल

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

इंदौर | इंदौर में मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। थूकने की घटना पर हुए झगड़े में एक ढाबा संचालक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उसका बड़ा भाई और दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात रविवार देर रात करीब 12:30 बजे हुई।

पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी वारदात के बाद बाइक छोड़कर फरार हो गए थे, लेकिन रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उन्हें सोमवार तड़के गिरफ्तार कर लिया गया।


घटना कैसे हुई?

विजयनगर थाना पुलिस के अनुसार, नंदानगर निवासी शुभम और उसका छोटा भाई लेखराज मेघदूत गार्डन के पास राजा राम मिनी ढाबा चलाते थे। रविवार रात ढाबा बंद करने के बाद दोनों भाई अपने पार्टनर बंटी के साथ घर लौट रहे थे।

रास्ते में नेहरू नगर निवासी जगदीश सिसोदिया, अंजनी नगर के पवन रजक और राज अहिरवार शराब पीकर बाइक से आते मिले। इसी दौरान आरोपियों में से एक ने लेखराज के पैर के पास थूका। लेखराज ने विरोध किया तो कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।


चाकू से हमला, मौके पर मौत

आरोपियों ने अचानक चाकू निकालकर हमला कर दिया। लेखराज (25) के सीने में गहरी चोट लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

  • शुभम और बंटी के हाथ-पैर पर भी चाकू से चोटें आई हैं।
  • बंटी के अनुसार, आरोपी स्कीम नंबर 54 की वाइन शॉप से निकले थे।

परिवार पर टूटा दुख का पहाड़

लेखराज के पिता रमेश जाटव ने बताया कि दोनों बेटे और बंटी मिलकर ढाबा चलाते थे। लेखराज ने तीन साल पहले लव मैरिज की थी। कुछ समय पहले ही उसकी छोटी बेटी बीमारी के कारण चल बसी थी। अब बेटे की मौत से परिवार पर दोहरा दुख टूट पड़ा है।

भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति योजना, 11 अगस्त से 30 सितंबर 2026

14 विद्याएं, 64 कलाएं और भारतीय ज्ञान परंपरा आधारित निःशुल्क प्रतियोगिता भगवान

Sonipat Balochistan Protest : वकीलों ने लगाए ‘बलूचिस्तान जिंदाबाद’ के नारे, बड़ी रैली का ऐलान

Sonipat Balochistan Protest : सोनीपत जिला न्यायालय में वकीलों का प्रदर्शन Sonipat

Jharkhand Bandh: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा का झारखंड बंद, जामताड़ा में दिखा असर

Report: Ratan kumar Jharkhand Bandh रांची में प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों

Ambikapur Municipal Corporation General Meeting: अंबिकापुर निगम की सामान्य सभा में गरमाया माहौल

Ambikapur Municipal Corporation General Meeting: अंबिकापुर के राजमोहिनी देवी भवन में नगर

Temple Theft Incident: दुधाखेड़ी माताजी मंदिर में फिर चोरी, CCTV में कैद हुए तीन संदिग्ध

रिपोर्टर: सत्यनारायण बैरागी Temple Theft Incident मालवा के प्रसिद्ध आरोग्य धाम दुधाखेड़ी

Bhopal: मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, भोपाल-विदिशा फोरलेन को मंजूरी; 1757 करोड़ से होगा निर्माण

by: आकाश सेन, विशेष संवाददाता Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता