,

‘JMM की रसोई में बर्तन खटक रहे हैं’, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ का हेमंत सोरेन पर जोरदार हमला

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर जोरदार हमला बोला है। सेठ ने दावा किया कि इस समय जेएमएम के कई विधायक नाराज हैं। पार्टी के रसोई घर में बर्तन खटक रहे हैं और गिर रहे हैं। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री का यह बयान झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के बीजेपी ज्वाइन करने के एक दिन बाद आया है।

हेमंत सोरेन का काउंटडाउन शुरू- बीजेपी

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा “जेएमएम में सिर्फ दो लोगों की चलती है वो मियां-बीबी हैं। लोकतंत्र लोक और लाज से चलता है। जब लोकलाज की तिलांजलि दे दोगे तो फिर बचेगा क्या? हेमंत सोरेन का काउंट डाउन शुरू हो गया है। दो महीने बाद प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है।”

उन्होंने आगे कहा “झामुमो के घर के अंदर बर्तन खटकने की बड़ी आवाज आ रही है। विधायकों में नाराजगी है, पूर्व सीएम और मंत्रियों की सरकार जासूसी कराती है, जो लोग पार्टी संगठन खड़ा किए उनको अपमानित किया जाता है। सोचिए उस पार्टी की स्थिति क्या होगी? जनता ने भी इस सरकार को नकार दिया है।” बता दें कि कुछ ही दिनों में झारखंड में विधानसभा का चुनाव होने वाले हैं। इसके ठीक पहले झामुमो के कद्दावर नेता चंपई सोरेन पार्टी को छोड़ भाजपा में शामिल हो गए।

चंपई के बाद हेब्रम होंगे बीजेपी में शामिल

संजय सेठ यहीं नहीं रूके उन्होंने आगे कहा, “पांच लाख हर साल रोजगार देने का वादा पूरा नहीं हुआ। बेरोजगारी भत्ता देने का वादा पूरा नहीं हुआ। शिक्षकों के लिए कोई फैसला नहीं लिया गया। सरकार ने प्रदेश के लोगों के साथ वादा खिलाफी की है।” खबरें यहां तक भी है कि चंपई सोरेन के बाद लोबिन हेब्रम आज बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।

आईपीएल 2025 का पूरा शेड्यूल: मैच, स्थल और प्रमुख जानकारी

MP Congress Homecoming Campaign : कांग्रेस का ‘घर वापसी’ अभियान, मजबूत होगा संगठन

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव MP Congress Homecoming Campaign : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव…

Netflix में बड़ी छंटनी, करीब 1,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; 2022 के बाद सबसे बड़ी कटौती

BY: Yoganand Shrivastva Netflix दुनिया की प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों में शामिल…

Yogi Adityanath Mirzapur Visit: मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन-पूजन

Yogi Adityanath Mirzapur Visit उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंचे।…

America में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश नाकाम, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

America: अमेरिका में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की कथित साजिश का…