ममता बनर्जी ने एक बार फिर पीएम मोदी को लिखा पत्र, बलात्कार और हत्या जैसे जघन्य अपराधों पर ‘सख्त’ केंद्रीय कानून बनाने की मांग की

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से पत्र लिखकर बलात्कार और हत्या के जघन्य अपराधों पर ‘कड़े’ केंद्रीय कानून और सजा और एक निश्चित समय सीमा में मामलों के निपटारे की मांग की है। बता दें कि इससे पहले भी टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी की ओर से पीएम मोदी को एक चिट्ठी लिखी गई थी। जिसमें उन्होंने मांग की थी कि रेप करने वालों के विरोध ऐसा कानून बनने की ऐसी वारदात को अंजाम देने से पहले उनकी रूह कांप जाए।

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ट्रेनी महिला डॉक्टर से रेप के बाद हत्या के मामले में जबरदस्त हंगामा मचा हुआ है। हर दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। आरोपियों से सीबीआई पूछताछ कर रही है। लेकिन नतीजा अपने अंतिम अंजाम तक नहीं पहुंच पाया है।

रघुबर दास ने क्या कहा?

वहीं ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास की ओर से कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में बलात्कार और हत्या मामले पर प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा, “पश्चिम बंगाल में एक अस्पताल में जो जघन्य घटना हुई, उसमें अस्पताल प्रशासन और स्थानीय प्रशासन की लापरवाही से पूरा देश आक्रोशित है। इसी क्रम में ओडिशा की बहनों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुझे इस घटना की निंदा करते हुए एक ज्ञापन सौंपा है। मैं इसे पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस को भेजकर सख्त कार्रवाई की मांग करूंगा ताकि समय रहते जांच हो और इस पर जल्द से जल्द फैसला लिया जा सके…नारी शक्ति की हम मां दूर्गा, मां काली, मां सरस्वती के रूप में हम पूजा करते हैं, उस नारी शक्ति के साथ देश भर में जो हो रहा है वह चिंता का विषय है, सभी राजनीतिक दल को इस पर चिंता करनी चाहिए…”

आईपीएल 2025 का पूरा शेड्यूल: मैच, स्थल और प्रमुख जानकारी

Encroachment Drive Korea District: अतिक्रमण पर मुंह देखा देखी, बैकुंठपुर में कार्रवाई पर उठे सवाल

Encroachment Drive Korea District: कोरिया। कोरिया जिले के बैकुंठपुर नगर में मुख्यमंत्री

Korba House Theft: सुने मकान में लाखों के सोने-जेवरात की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Korba House Theft: मानिकपुर चौकी क्षेत्र के दादर खुर्द रोड स्थित एक

Kedarnath Yatra 2026 Preparations: श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026 की तैयारियों को लेकर प्रशासन की कवायद तेज

Kedarnath Yatra 2026 Preparations: रुद्रप्रयाग। विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम की आगामी

Mathura यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: बस से उतरे यात्रियों को कंटेनर ने रौंदा, 6 की दर्दनाक मौत

रिपोर्ट, खन्ना सैनी Mathura : यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार तड़के एक हृदयविदारक

Haridwar Mega Cleanliness Drive: हरिद्वार में मेगा सफाई अभियान की शुरुआत

Haridwar Mega Cleanliness Drive: हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर शनिवार