फिल्म ‘रांझणा’ के लिए मेकर्स की पहली पसंद धनुष नहीं बल्कि ये बॉलीवुड सुपरस्टार था, डायरेक्टर आनंद एल राय ने किया बड़ा खुलासा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

रणबीर कपूर की गिनती बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स में होती है। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई ऐसे रोल निभाए हैं जो आज भी दर्शकों की पहली पसंद है। एक्टर ने एक्शन से लेकर रोमांस तक, सब तरह के रोल निभाए हैं। जिसकी वजह से वो हमेशा से मेकर्स की पहली पसंद रहे हैं। इसी कड़ी में हम आज रणवीर कपूर से जुड़े एक खुलासा करने जा रहे हैं जो आपको भी चौंका देगी।

दरअसल, साल 2013 में आई फिल्म रांझणा के लिए रणबीर कपूर मेकर्स की पहली पसंद थे। लेकिन बाद में इस फिल्म में साउथ के सुपरस्टार धनुष की एंट्री हो गई थी और इस फिल्म में एक्टर की एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई थी। आलम यह है कि ये फिल्म आज भी लोगों की फेवरेट फिल्मों में से एक है। हाल ही में फिल्म के डायरेक्टर ने खुलासा किया कि रांझणा के लिए धनुष नहीं बल्कि कोई और ही एक्टर पसंद था।

धनुष की एक्टिंग जबरदस्त

बता दें कि रांझणा फिल्म ने हिस्ट्री क्रिएट की थी। फिल्म में धनुष के साथ सोनम कपूर भी अहम रोल में नजर आईं थीं। इस फिल्म की कहानी लोगों का दिल जीतने में कामयाब रही थी। साथ ही धनुष की एक्टिंग ने फिल्म में चार-चांद लगाने का काम किया था।

रांझणा में ऐसे हुई थी धनुष की एंट्री

मीडिया को दिए गए इंटरव्यू में रांझणा के डायरेक्टर आनंद एल राय ने खुलासा किया कि रणबीर कपूर शुरुआत में फिल्म के लिए पहली पसंद थे। अगर मुझे खुद पर भरोसा होता तो मैं तनु वेड्स मनु 2 बनाता लेकिन हिमांशु और मुझे लगा रांझणा जैसी फिल्म को बनाने की जरुरत है। वो रणबीर की खूब तारीफ करते हुए आगे कहते हैं कि वो हर तरह के रोल में खुद को ढाल लेते हैं। रणबीर ऐसे एक्टर हैं जो खुद को सिंपल रखते हैं और खुद को रोल में घोल देते हैं जो मुश्किल चीज है। ये रणबीर कपूर हैं लेकिन उस समय उनके पास टाइम की कमी थी। हम उस समय दूसरा एक्टर ढूंढ रहे थे और हमे धनुष मिले।

रांझणा में ये भी थे एक्टर

रणबीर कपूर न सही लेकिन धनुष रांझणा में बेहतरीन परफॉर्मेंस देकर फिल्म लवर के दिलों में बस गए। एक्टर की परफॉर्मेंस ऐसी थी कि हर कोई उनका फैन बन गया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म में सोनम और धनुष के साथ अभय देओल, स्वरा भास्कर और जीशान आयूब भी अहम किरदार में नजर आए थे।

आईपीएल 2025 का पूरा शेड्यूल: मैच, स्थल और प्रमुख जानकारी

Ramchandrapur Encroachment Removal: बलरामपुर के रामचन्द्रपुर में अतिक्रमण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Ramchandrapur Encroachment Removal: एसडीएम और राजस्व-वन विभाग की मौजूदगी में चल रहा

MP TOP 10: शिक्षा, सुरक्षा और विकास से जुड़ी अहम अपडेट्स पर एक नजर

1. MP TOP 10: एमपी बोर्ड 10वीं द्वितीय परीक्षा का परिणाम जारी