“मोदी सरकार ने लिया यू टर्न” एकीकृत पेंशन योजना पर कांग्रेस का हमला

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Congress

कांग्रेस ने रविवार को एकीकृत पेंशन योजना (Unified Pension Scheme) को लेकर केंद्र सरकार पर तंज कसा। कांग्रेस ने कहा कि यूपीएस में यू का मतलब मोदी सरकार का यू-टर्न है। विपक्षी पार्टी ने यह कटाक्ष ऐसे समय किया गया है, जब शनिवार को ही केंद्र सरकार ने एकीकृत पेंश योजना का एलान किया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस योजना को मंजूरी दे दी है और इससे 23 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को फायदा होगा। 1 जनवरी, 2004 के बाद सरकारी सेवा में शामिल हुए कर्मचारियों को यूपीएस योजना का लाभ मिलेगा। यूपीएस के तहत कर्मचारियों को वेतन के 50 प्रतिशत की बराबर पेंशन मिलना सुनिश्चित किया गया है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने क्या कहा
सरकारी कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों को पूरा करते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में एकीकृत पेंशन योजना (यू.पी.एस.) को मंजूरी दी गई, जो गारंटीकृत पेंशन का आश्वासन देती है। यूपीएस को लेकर सरकार पर तंज कसते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ‘यूपीएस में ‘यू’ का मतलब मोदी सरकार का यू टर्न है! 4 जून के बाद, प्रधानमंत्री की सत्ता के अहंकार पर लोगों की शक्ति हावी हो गई है।’ गौरतलब है कि आम चुनाव के नतीजे 4 जून को ही घोषित किए गए थे। खरगे ने कहा, ‘दीर्घकालिक पूंजीगत लाभ/सूचकांक के संबंध में बजट में वापसी। वक्फ विधेयक को जेपीसी को भेजना। प्रसारण विधेयक को वापस लेना, लेटरल एंट्री को वापस लेना इसका उदाहरण है।’

‘जनता को निरंकुश सरकार से बचाएंगे’
कांग्रेस अध्यक्ष ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट साझा कर लिखा कि ‘हम जवाबदेही सुनिश्चित करते रहेंगे और 140 करोड़ भारतीयों को इस निरंकुश सरकार से बचाएंगे!’ बता दें कि नई पेंशन योजना न्यूनतम 10 साल की सेवा के बाद सेवानिवृत्ति पर 10,000 रुपये प्रति माह की न्यूनतम पेंशन की गारंटी भी देती है। यूपीएस से 23 लाख केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को लाभ होगा और अगर राज्य सरकारें भी यूपीएस को लागू करती हैं तो इस योजना से लाभ पाने वाले कर्मचारियों की संख्या बढ़कर 90 लाख हो जाएगी।

एक विवाह ऐसा भी सात की जगह लिए आठ वचन

Tahir Hussain Convicted: अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, अब सजा पर टिकी सबकी नजर

Tahir Hussain Convicted उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े आईबी अधिकारी अंकित शर्मा

Sheikhpura Road Accident: तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 5 कॉलेज छात्राएं घायल, दो की हालत गंभीर

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura Road Accident शेखपुरा-जमुई राष्ट्रीय राजमार्ग 333ए पर सोमवार

Promoted IAS Officers: प्रोन्नत IAS अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात

Promoted IAS Officers प्रोन्नत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों ने सोमवार को