,

Rewa News: खाट में मरीज को लेकर एक किमी पैदल चले लोग, तब मिला उपचार

Rewa News

Rewa News: खराब सड़क की वजह एक मरीज की जान पर बन आई। सबकुछ था लेकिन अस्पताल पहुंचने का रास्ता नहीं था। अंतत: लोगों ने मिलकर खटिया में मरीज को लिटाया और एक किमी तक पैदल चले जिसके बाद मरीज को अस्पताल ले जाया गया। इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने प्रशासनिक दावों की कलई खोलकर रख दी।

क्या है पूरा मामला
पूरा मामला सोहागी कस्बे के वार्ड क्र. 1 का बताया जा रहा है। रामनरेश हरिजन पिता सच्चितानंद हरिजन 45 वर्ष निवासी सोहागी शुक्रवार की सुबह वार्ड क्र. 1 में स्थित अपने खेत गया था। वहां पर वे गांव के अपने कुछ परिचितों से मिलने चले गए जहां अचानक उनकी तबियत खराब हो गई। उनको पेट में काफी तेज दर्द महसूस हुआ। लोगों ने उनकेा अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया लेकिन हाइवे से गांव तक पहुंचने के लिए सड़क ही नहीं थी।

वायरल हुआ वीडियो
मिट्टी युक्त सड़क बारिश के बाद दलदल बन चुकी थी जिसमें पैदल चलना भी आसान नहीं था। ऐसे में मरीज को वाहन से अस्पताल पहुंचाना संभव नहीं था। फलस्वरूप लोगों ने मरीज को खटिया में लिटाकर एक किमी पैदल चलकर मरीज को मुख्य मार्ग तक लेकर आए और वहां से फिर बाइक में उन्हें त्योंथर अस्पताल ले जाया गया। खटिया में मरीज को ले जाने का एक वीडियो भी वायरल हुआ है जो अब प्रशासनिक दावों की पोल खोल रहा है।

मुख्य मार्ग से गांव का टूट जाता है सम्पर्क
उक्त गांव का बारिश के मौसम में मुख्य मार्ग से संपर्क टूट जाता है। बारिश के मौसम में प्रतिदिन लोग कीचड़ से जूझते है। वे अपने वाहनों को परिचितों के यहां खड़ाकर प्रतिदिन कीचड़ से लड़ते हुए घर पहुंचते है। बरसात के चार महीने लोगों को यहां नर्क से भी बदतर जीवन गुजारना पड़ता र्है। काफी समय से स्थानीय लोग सड़क के लिए संघर्ष कर रहे है लेकिन अभी तक सड़क का निर्माण नहीं हो पाया है।

लाखों रूपए खर्च करके रोजगार की तलाश में गए थे विदेश, अमेरिका ने वापिस भेजा

MP Congress Homecoming Campaign : कांग्रेस का ‘घर वापसी’ अभियान, मजबूत होगा संगठन

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव MP Congress Homecoming Campaign : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव…

Netflix में बड़ी छंटनी, करीब 1,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; 2022 के बाद सबसे बड़ी कटौती

BY: Yoganand Shrivastva Netflix दुनिया की प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों में शामिल…

Yogi Adityanath Mirzapur Visit: मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन-पूजन

Yogi Adityanath Mirzapur Visit उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंचे।…

America में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश नाकाम, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

America: अमेरिका में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की कथित साजिश का…