,

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के पहले JJP को बड़ा झटका, 2 दिन में चार विधायकों ने दिया इस्तीफा

हरियाणा में महज कुछ महीने में विधानसभा चुनाव होना है। उससे पहले जननायक जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पूर्व पंचायत मंत्री और टोहाना के विधायक देवेंदर बबली ने पार्टी पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष अजय चौटाला को इस्तीफा भेज दिया है।

वहीं, कैथल के गुहला आरक्षित विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2019 में जजपा पार्टी से जीत दर्ज करने वाले ईश्वर सिंह ने भी पार्टी को अलविदा कह दिया है। वर्तमान विधायक ईश्वर सिंह ने जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अजय चौटाला को लिखित में अपना त्यागपत्र दिया है।

वहीं, शाहबाद से विधायक रामकरण ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी को दो दिन में चार विधायक अलविदा कह चुके हैं। ईश्वर सिंह और रामकरण ने निजी कारणों के चलते इस्तीफा दिया है।

पूर्व मंत्री अनूप धानक ने भी एक दिन पहले छोड़ी जजपा, सभी पदों से इस्तीफा
उकलाना से विधायक एवं पूर्व मंत्री अनूप धानक ने जननायक जनता पार्टी के सभी दायित्वों व पदों से इस्तीफा दे दिया है। विधायक अनूप धानक ने आचार संहिता लागू होने के दो घंटे में ही यह एलान किया था।
अनूप धानक के इस्तीफे से पार्टी को सबसे अधिक नुकसान पहुंचा है। उनको पार्टी के सबसे वफादारों में गिना जाता था। हिसार में जजपा के तीन विधायक हैं, जिसमें तीनों ही अब पार्टी के खिलाफ हो चुके हैं। नारनौंद से विधायक रामकुमार गौतम सबसे पहले बागी हो गए थे।

लोकसभा चुनाव से पहले बरवाला विधायक जोगीराम सिहाग ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देकर भाजपा प्रत्याशी चौधरी रणजीत सिंह के लिए प्रचार किया। जजपा उनकी सदस्यता रद्द कराने के लिए प्रयास कर रही है। अब पूर्व मंत्री अनूप धानक ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।

अनूप धानक पर एक नजर
अनूप धानक इंडियन नेशनल लोकदल से 2014 में विधायक बने थे। वर्ष 2019 में विधानसभा चुनाव से पहले वह जजपा में शामिल हो गए थे। जजपा ने उन्हें उकलाना से प्रत्याशी बनाया और वे जीतकर विधायक बने। गठबंधन की सरकार में वे राज्यमंत्री बनाए गए थे। लोकसभा चुनाव के समय से ही पार्टी में उनकी सक्रियता कम हो गई थी। लोकसभा चुनाव में प्रचार के दौरान वह गुरुग्राम में अस्पताल में भर्ती बताए गए थे।

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त…

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…