,

SECL की लचर स्वास्थ्य सेवाओं के विरोध में कांग्रेस पार्षदों ने सौंपा ज्ञापन

Congress councilors submitted a memorandum in protest against the poor health services of SECL

कटघोरा में SECL की स्वास्थ्य सेवाओं पर फूटा आक्रोश, कांग्रेस पार्षदों ने सौंपा ज्ञापन

कटघोरा।
SECL (साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) की सूराकछार इकाई की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ कटघोरा में कांग्रेस पार्षदों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने SECL के CMO को ज्ञापन सौंपा और अस्पताल की मुख्य गेट को बंद कर दिया।

रिटायर्ड कर्मियों को नहीं मिल रही एंबुलेंस सुविधा

विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि SECL में वर्षों सेवा देने वाले कर्मियों को रिटायरमेंट के बाद भी सम्मानजनक चिकित्सा सुविधा नहीं मिल रही है। यहां तक कि मृत्यु के उपरांत भी परिजनों को एंबुलेंस नहीं दी जाती।

“अस्पताल केवल खानापूर्ति के लिए”

SECL अस्पताल के खिलाफ गुस्सा जताते हुए कांग्रेस पार्षदों ने आरोप लगाया कि यह अस्पताल सिर्फ दिखावे के लिए संचालित हो रहा है। इमरजेंसी केस में भी मरीजों को एंबुलेंस नहीं मिल पाती और बाहरी व्यक्तियों के इलाज की कोई सुविधा नहीं दी जाती।

कांग्रेस पार्षदों ने जताया आक्रोश

मोगरा क्षेत्र के कांग्रेस पार्षदों ने इस स्थिति को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि SECL प्रबंधन कर्मचारियों के साथ अन्याय कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही अस्पताल की व्यवस्थाएं नहीं सुधारी गईं तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Chhapra Dam Break: मकेर में बाघाकोल-हैजलपुर के पास टूटा तटबंध, DM-SP मौके पर पहुंचे, प्रशासन अलर्ट

छपरा/रिपोर्टर पवन कुमार सिंह Chhapra Dam Break: सारण जिले के मकेर प्रखंड…

Pakhanjur News: नक्सल डम्प से 12 बोर की दो रायफल और 11 कारतूस बरामद, BSF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

संवाददाता/सुजीत मण्डल Pakhanjur News: कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों…

Khairagarh News: सरपंच के घर से 95 हजार रुपए का सागौन चिरान जब्त, वन विभाग की कार्रवाई

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Khairagarh News: खैरागढ़ जिले के वनांचल ग्राम पैलीमेटा में…

अचानक बदल गया AI का नाम! ट्रंप बोले- ‘ये आर्टिफिशियल नहीं’, जानें अब क्या होगा नया नाम

AI: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का तेजी से विस्तार पूरी दुनिया में…

Trump ने सुंदर पिचाई को कहा ‘मॉन्स्टर’, बोले- ‘इतने बड़े हैं कि कोई जानता भी नहीं’

Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत के…

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. प्रोफेसर ने छात्राओं से…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. CEC के खिलाफ MP…