थाने का शैक्षणिक भ्रमण: बच्चों को दी गई पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली की जानकारी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Educational tour of police station: Children were given information about the working of police department

रिपोर्टर – जावेद खान | स्थान – अंतागढ़

अंतागढ़, 5 जुलाई: अंतागढ़ थाना परिसर में आज एक विशेष शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पीएमश्री एजेस अंतागढ़ के स्कूली बच्चों को आमंत्रित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली, थाने में मौजूद उपकरणों और अभिलेखों के बारे में जानकारी प्रदान करना था।

उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार अंतागढ़ थाना प्रभारी श्री रमेश जायसवाल द्वारा इस आयोजन का नेतृत्व किया गया। उन्होंने बच्चों का स्वागत करते हुए उन्हें थाने के विभिन्न अनुभागों का भ्रमण कराया और हर विभाग की भूमिका एवं उपयोग को सरल भाषा में समझाया।

बच्चों को पुलिस द्वारा उपयोग में लाए जाने वाले शस्त्रों, वायरलेस सेट, वॉकी-टॉकी, सीसीटीवी कैमरों और संचार के अन्य साधनों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही थाने में अपराधों को दर्ज करने की प्रक्रिया, एफआईआर, केस डायरी और अन्य अभिलेखों का भी अवलोकन कराया गया।

इस अवसर पर बच्चों ने थाना प्रभारी श्री जायसवाल से उत्साहपूर्वक सवाल पूछे – जैसे पुलिस अधिकारी कैसे बनते हैं, उनकी जिम्मेदारियाँ क्या होती हैं, और वे समाज की सेवा कैसे करते हैं। श्री जायसवाल ने बच्चों के सभी प्रश्नों के उत्तर विस्तारपूर्वक दिए और उन्हें भविष्य में पुलिस विभाग में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में थाना प्रभारी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों में कानून के प्रति जागरूकता बढ़ती है और वे अपराध के प्रति सजग रहते हैं। साथ ही, इससे पुलिस और समाज – विशेषकर बच्चों के बीच – बेहतर संवाद और विश्वास का वातावरण बनता है।

इस सराहनीय पहल ने न केवल बच्चों को सीखने का एक नया अनुभव दिया, बल्कि पुलिस और समाज के बीच संबंधों को और मजबूत किया।

- Advertisement -
Ad imageAd image

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

Rajasthani Baati Recipe : बिना ओवन और कंडे जलाए घर पर बनाएं खस्ता राजस्थानी बाटी, जानें आसान रेसिपी

Rajasthani Baati Recipe : भोपाल, भारतीय पारंपरिक व्यंजनों में राजस्थान की दाल-बाटी

Rajya Sabha 2026 : NDA समर्थक निर्दलीय परिमल की जीत, JMM बैद्यनाथ जीते, क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस को झटका

Rajya Sabha 2026 : नई दिल्ली/रांची। राज्यसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन

Nanakmatta Murder Case: हाईकोर्ट ने आरोपी दिलबाग सिंह की दूसरी जमानत याचिका खारिज की

Nanakmatta Murder Case: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने नानकमत्ता डेरा साहिब के प्रमुख बाबा

Illegal Plotting Action: MDDA का बुलडोजर एक्शन जारी, हिंदूवाला में 50 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

Illegal Plotting Action: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) द्वारा अवैध प्लाटिंग और अवैध