दुर्ग: ऑनलाइन बेटिंग ऐप घोटाले में सौरभ आहूजा की तलाश

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Durg: Search for Saurabh Ahuja in online betting app scam

दुर्ग, 4 जुलाई 2025 | रिपोर्ट: विष्णु गौतम
ऑनलाइन बेटिंग एप घोटाले की जांच में जुटी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से जुड़ी एक बड़ी कार्रवाई की है। सौरभ आहूजा नाम के कारोबारी की जयपुर में चल रही शाही शादी के दौरान ईडी ने होटल में छापा मारा, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

मंडप से दुल्हन को छोड़कर फरार हुआ दूल्हा

जानकारी के अनुसार, जैसे ही ईडी की टीम जयपुर के फेयरमाउंट होटल पहुंची, जहां सौरभ आहूजा का विवाह समारोह चल रहा था, दूल्हा मंडप और दुल्हन को छोड़कर मौके से फरार हो गया। यह कार्रवाई ईडी की उस बड़ी जांच का हिस्सा है जिसमें ऑनलाइन सट्टेबाजी एप्स के जरिए काले धन की हेराफेरी का शक है।

ईडी ने भेजा समन, सौरभ के भाई को तलब

शादी समारोह के बाद सौरभ आहूजा का परिवार भिलाई के वैशाली नगर लौट आया। ईडी ने शुक्रवार को परिवार को समन जारी करते हुए सौरभ के बड़े भाई को रायपुर स्थित ईडी कार्यालय में पूछताछ के लिए तलब किया है।

नेटवर्किंग की थी योजना!

सूत्रों के अनुसार ईडी को शक है कि यह शादी समारोह केवल एक पारिवारिक आयोजन नहीं था, बल्कि महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात और नेटवर्किंग की सोची-समझी रणनीति थी। फिलहाल ईडी सौरभ आहूजा की तलाश में जुटी हुई है और केस से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

- Advertisement -
Ad imageAd image