पत्नी, दो बच्चें और सास को मारकर खुद कर ली आत्महत्या, महिला सिपाही का अवैध संबंध पूरे घर को कर दिया तबाह

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

परिवार के अंदर विवादों का दबाव इस हद तक बढ़ गया है कि पूरा का पूरा घर तबाह हो जा रहा है। इस बार ऐसी तबाही बिहार के भागलपुर से सामने आई, वह भी पुलिस लाइन के अंदर से। एक महिला सिपाही का पूरा परिवार इस घर में रहता था और अब कोई नहीं बचा। बिहार के भागलपुर में मंगलवार को हड़कंप मच गया, जब बीच शहर पुलिस लाइन के अंदर एक सिपाही का पूरा परिवार मरा हुआ पाया गया।
पति ने पहले पत्नी यानी महिला सिपाही और दो बच्चों की हत्या की फिर अपनी मां को भी मार दिया फिर खुद भी आत्महत्या कर ली।

महिला सिपाही के अवैध संबंध होने का जिक्र
मृतकों में महिला सिपाही नीतू कुमारी, उसके दो बच्चे, उसकी सास और पति शामिल हैं। घटना पुलिस लाइन के क्वार्टर नंबर सीबी 38 की है। महिला सिपाही नीतू कुमारी के दो बच्चे और उनकी सास की गला काटकर हत्या की गई है, जबकि नीतू कुमारी की ईंट से कूच-कूच कर हत्या की गई है। बताया जा रहा है कि इस घटना को उसके पति ने ही अंजाम दिया है। इसके बाद उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यहां से सुसाइड नोट भी बरामद किया है, लेकिन उसमें लिखी गई बातों को औपचारिक तौर पर सामने नहीं ला रही है। बताया जा रहा है कि सुसाइड नोट में पति ने सिपाही पत्नी के अवैध संबंधों की बात की है। अवैध संबंध किससे है, यह अभी छिपाया जा रहा है।

हाल में ही हुआ था झगड़ा
मूल रूप से बक्सर की रहने वाली नीतू कुमारी 2015 बैच की बिहार पुलिस कांस्टेबल थीं। दोनों ने लव मैरिज की थी, लेकिन अब कुछ समय से पति को अपनी पत्नी पर शक हो रहा था। किसी से अवैध संबंध की बात पर पति लगातार झंझट कर रहा था। भागलपुर एसएसपी ने स्वीकार किया कि सुसाइड नोट में किसी से अवैध संबंध का जिक्र है। उन्होंने कहा कि अब यह जानकारी सामने आ रही है कि पिछले कई दिनों से दोनों के बीच झंझट चल रहा था। कल शाम में भी झगड़ा हुआ था।

Rabindranath Tagore Jayanti : गौरेला पेंड्रा मरवाही में मनाई गई गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर जयंती

संवाददाता :- प्रयास कैवर्त Rabindranath Tagore Jayanti : प्रतिमा पर माल्यार्पण कर

Lucknow यूपी में जनगणना-2027 का शंखनाद: सीएम योगी ने किया शुभारंभ, अब घर बैठे ऑनलाइन दे सकेंगे जानकारी

Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को राजधानी लखनऊ

Pilibhit: रिश्वतखोर लेखपाल पर डीएम का हंटर, ₹5000 की घूस मांगना पड़ा भारी, सेवा से निलंबित

रिपोर्टर: निज़ाम अली Pilibhit उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में भ्रष्टाचार के

Massive Theft : पंडरिया में चोरों का तांडव, एक ही रात 6 घरों में लाखों की चोरी

Massive Theft : ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात, नगदी और कीमती सामान

भोपाल से रवाना हुई ‘Somnath Swabhiman Yatra’, CM डॉ यादव ने 1100 श्रद्धालुओं को दिखाई हरी झंडी

Somnath Swabhiman Yatra: भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से गुरुवार को

Saharanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मेगा दौरा आज, 2131 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात

रिपोर्ट:-अबरार अहमद Saharanpur उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सहारनपुर के

Sheikhpura: पति ने पत्नी को मारी गोली, आक्रोशित भीड़ ने आरोपी पति को जमकर पीटा; दोनों की हालत गंभीर

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura शेखपुरा जिले के सिरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत कैथमा