,

ग्वालियर में 10 साल तक शोषण का शिकार रही युवती ने दर्ज कराया रेप केस, आरोपी ने फ्रूटी में नशीला पदार्थ मिलाकर किया था दुष्कर्म

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

ग्वालियर, ग्वालियर में एक 34 वर्षीय महिला ने दस साल तक चले शारीरिक शोषण और विवाह के झूठे वादे के आरोप में बंटी उर्फ ज्ञानचंद्र अग्रवाल के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।


नाश्ते की दुकान से शुरू हुई पहचान, दोस्ती और फिर धोखा

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि 1 अगस्त 2014 को उसकी मुलाकात बहोड़ापुर की एक नाश्ते की दुकान पर नारायण कॉलोनी निवासी बंटी अग्रवाल से हुई थी। जल्द ही दोनों के बीच जान-पहचान बढ़ी और फोन पर बातचीत होने लगी। इसी दौरान, 24 अगस्त 2014 को बंटी ने उसे अपनी मां से मिलवाने के बहाने अपने घर बुलाया।


फ्रूटी में नशा मिलाकर किया पहली बार शोषण

जब युवती बंटी के घर पहुंची, तो वहां उसकी मां मौजूद नहीं थी। बंटी ने कहा कि “मां थोड़ी देर में आएंगी, तब तक ठंडा पी लो” और फ्रूटी में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। पीड़िता ने बताया कि जूस पीते ही वह बेहोश हो गई और जब होश आया तो वह खुद को बिना कपड़ों के कमरे में पाई। तभी बंटी कमरे में आया और उसने माफी मांगते हुए कहा कि वह उससे शादी करेगा।


शादी का झांसा देकर 10 साल तक करता रहा शोषण

इस घटना के बाद बंटी ने शादी का वादा किया, लेकिन उसके बाद भी वह लगातार युवती का शारीरिक शोषण करता रहा। युवती ने बताया कि बंटी ने उसे कई बार अपने घर बुलाया और यौन संबंध बनाए, लेकिन विवाह को लेकर टालमटोल करता रहा।


2024 में टूटा विश्वास, दूसरी महिला से संबंध बताकर तोड़ा रिश्ता

19 फरवरी 2024 को बंटी ने एक बार फिर युवती को अपने घर बुलाया और दुष्कर्म किया। जब उसने शादी की बात की, तो आरोपी ने साफ कह दिया कि वह अब किसी और महिला के साथ रिश्ते में है और शादी नहीं कर सकता।

इसके बाद युवती ने करीब 17 महीने तक उसे मनाने की कोशिश की, लेकिन जब कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला तो आखिरकार 15 दिन पहले उसने पुलिस को शिकायत दी। अब बहोड़ापुर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।


कानूनी कार्रवाई शुरू, न्याय की उम्मीद

पुलिस के अनुसार, पीड़िता की शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए महिला अधिकारियों की निगरानी में जांच जारी है।

यह मामला एक बार फिर यह सवाल खड़ा करता है कि कैसे झूठे वादों के जरिए महिलाओं का शोषण किया जाता है और वे वर्षों तक मानसिक, भावनात्मक और शारीरिक पीड़ा झेलती हैं। अब देखने वाली बात होगी कि कानून पीड़िता को कब और कितना न्याय दिला पाता है।

Shubman Gill के पास इतिहास बदलने का मौका, श्रीलंका सीरीज में करना होगा बस इतना काम

Shubman Gill: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज शुरू होने से

Chicken Church Indonesia: न मुर्गा, न आम चर्च… फिर क्यों मशहूर है ये अनोखी इमारत? सपने से शुरू हुई थी कहानी

Chicken Church Indonesia की रहस्यमयी कहानी Chicken Church Indonesia: इंडोनेशिया के सेंट्रल

Tractor Accident: कोहढा गांव मोड़ के पास रबीश से लदी ट्रैक्टर पलटी, चालक की दबकर मौत

Report: Neha gupta Tractor Accident भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र में

Road Collapsed : डिंडोरी में 7 करोड़ की सड़क 3 साल में ही बह गई, बारिश ने खोली निर्माण की पोल

रिपोर्ट- रफी खान Road Collapsed : मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले में मानसून

Balochistan में पाकिस्तानी सेना की एयरस्ट्राइक, 20 नागरिकों की मौत; दर्जनों घर तबाह

Balochistan: पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में पाकिस्तानी सेना की ओर से

भारत पर 100% Tariff वाले अमेरिकी बिल के समर्थन में बोरिस जॉनसन, बोले- रूस पर पड़ेगा दबाव

100% Tariff: ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने रूस से तेल

International Youth Day पर PM Modi का युवाओं को संदेश, संस्कृत सुभाषित के जरिए बताए सफलता और सम्मान के गुण

International Youth Day: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर

Parliament Monsoon सत्र के आखिरी 2 दिन में हंगामा तेज, JPC के पास भेजा जा सकता है FCRA बिल

Parliament Monsoon: मानसून सत्र के अब केवल दो कार्यदिवस बाकी हैं। बुधवार