,

एसईसीएल चिरमिरी क्षेत्र की एनसीपीएच माइंस में नई कंटीन्यूअस माइनर मशीन का उद्घाटन

Inauguration of new Continuous Miner Machine at NCPH Mines of SECL Chirmiri Area

संवाददाता: अविनाश चंद्र

कोयला उत्पादन में होगा नया अध्याय, मजदूरों की सुरक्षा भी होगी सुनिश्चित

छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में स्थित कोयलांचल नगरी चिरमिरी के एनसीपीएच आर-6 माइंस में आज कोयला उत्पादन के क्षेत्र में एक नया कदम उठाया गया। कंटीन्यूअस माइनर मशीन का वर्चुअल उद्घाटन केंद्रीय कोयला व खान राज्य मंत्री श्री सतीश चंद्र दुबे द्वारा किया गया।

इस उन्नत मशीन की स्थापना से न केवल कोयला उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, बल्कि मजदूरों की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण जैसे अहम क्षेत्रों में भी सकारात्मक बदलाव आएंगे।

प्रतिदिन होगा 1500 टन कोयला उत्पादन

इस अत्याधुनिक कंटीन्यूअस माइनर मशीन की मदद से अब एनसीपीएच आर-6 माइंस से प्रतिदिन 1500 टन कोयले का उत्पादन संभव होगा। यह मशीन खदान में तेज, सुरक्षित और सतत उत्खनन को सुनिश्चित करती है।

तकनीक से मिलेगा सुरक्षा और संरक्षण

कोयला मंत्रालय के अनुसार, इस मशीन से खदान में मानव श्रमिकों की जोखिम भरी भूमिगत गतिविधियों में कमी आएगी। साथ ही, मशीन की सहायता से पर्यावरण को कम नुकसान होगा और धूल व प्रदूषण को भी नियंत्रित किया जा सकेगा।

ऊर्जा क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव की ओर

एमसीपीएच आर-6 उमा इनक्लाइन खदान में इस मशीन की स्थापना से कोयला ऊर्जा क्षेत्र में एक नई तकनीकी क्रांति की शुरुआत मानी जा रही है। यह पहल देश की ऊर्जा आत्मनिर्भरता को मजबूती देने के साथ-साथ स्थानीय कामगारों की सुरक्षा और सुविधा में भी बढ़ोत्तरी करेगी।

मंत्री ने क्या कहा?

उद्घाटन के दौरान केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा:

“कंटीन्यूअस माइनर जैसी आधुनिक मशीनें खनन के क्षेत्र में भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगी। इससे न केवल उत्पादन बढ़ेगा, बल्कि मजदूरों की सुरक्षा और पर्यावरण का संरक्षण भी सुनिश्चित होगा।”

Chhapra Dam Break: मकेर में बाघाकोल-हैजलपुर के पास टूटा तटबंध, DM-SP मौके पर पहुंचे, प्रशासन अलर्ट

छपरा/रिपोर्टर पवन कुमार सिंह Chhapra Dam Break: सारण जिले के मकेर प्रखंड…

Pakhanjur News: नक्सल डम्प से 12 बोर की दो रायफल और 11 कारतूस बरामद, BSF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

संवाददाता/सुजीत मण्डल Pakhanjur News: कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों…

Khairagarh News: सरपंच के घर से 95 हजार रुपए का सागौन चिरान जब्त, वन विभाग की कार्रवाई

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Khairagarh News: खैरागढ़ जिले के वनांचल ग्राम पैलीमेटा में…

अचानक बदल गया AI का नाम! ट्रंप बोले- ‘ये आर्टिफिशियल नहीं’, जानें अब क्या होगा नया नाम

AI: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का तेजी से विस्तार पूरी दुनिया में…

Trump ने सुंदर पिचाई को कहा ‘मॉन्स्टर’, बोले- ‘इतने बड़े हैं कि कोई जानता भी नहीं’

Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत के…

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. प्रोफेसर ने छात्राओं से…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. CEC के खिलाफ MP…