,

पुलिस इनकाउंटर में ढेर हुए कार सेवा के प्रमुख बाबा तरसेम सिंह का हत्यारा, दूसरा फरार

उत्तराखंड में 28 मार्च को कार सेवा के प्रमुख बाबा तरसेम सिंह के एक हत्यारे को पुलिस ने ढेर कर दिया है. पुलिस इनकाउंटर में उसकी मौत हो गई जबकि दूसरा आरोपी फरार है. उत्तराखंड STF और हरिद्वार पुलिस ने थाना भगवानपुर क्षेत्र में मुठभेड़ में मार गिराया.

भगवानपुर क्षेत्र में हुई मुठभेड़

बता दें श्री नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारा डेरा कार सेवा के प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की दो बाइक सवार युवको ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. सीसीटीवी में पूरी वारदात कैद हो गई थी. जिसके बाद अमरजीत सिंह और अभिनव कुमार के रूप में आरोपियों की पहचान हुई थी. दोनों आरोपियों को उत्तराखंड STF और हरिद्वार पुलिस खोज रही थी. इतना ही नहीं दोनों पर 50 – 50 हजार रूपए का इनाम भी घोषित किया गया था. अमरजीत सिंह को उत्तराखंड STF और हरिद्वार पुलिस ने थाना भगवानपुर क्षेत्र में मुठभेड़ में मार गिराया है वहीं दूसरा आरोपी अभी भी फरार है. उसकी तलाश में STF और पुलिस जुटी हुई है.

कैसे हुई थी मौत

28 मार्च गुरूवार सुबह सरदार तरसेम सिंह डेरे के परिसर में बैठे थे. जहां पहले से घात लगाए दो बाइक सवारो ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. जिसमें बाबा तरसेम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे. आनन फानन में उनके समर्थकों ने उन्हें खटीमा के निजी अस्पताल में  भर्ती कराया था, जहां उनकी मृत्यु हो गई.

Delhi Election Result 2025 Live: कालकाजी सीट पर आतिशी, बिधूड़ी और अलका का मुकाबला, रुझान क्या कहते हैं?

Imran Khan की बहन अलीमा खान हिरासत में, 30 दिन जेल में रहेंगी; PTI के प्रदर्शन से पहले कार्रवाई

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के संस्थापक

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... 1. 36 में से 20

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. MP में 24 सितंबर

Chanakya Niti: सफल लीडर बनने के लिए जरूरी हैं ये 3 गुण, तभी लोग करेंगे सम्मान

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में जीवन, राजनीति, समाज और नेतृत्व

Rashifal : मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन

Rashifal :21 सितंबर 2026 को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर सभी

Nari Shakti Jamtara : नारी शक्ति जामताड़ा के 11 वर्ष पूरे, स्थापना दिवस पर महिलाओं ने लिया सशक्तिकरण का संकल्प

जामताड़ा/संवाददाता: रतन कुमार Nari Shakti Jamtara : नारी शक्ति जामताड़ा का स्थापना

Dumka Cultural Revival: पांजबोना गांव में शुरू हुआ सांस्कृतिक नवजागरण, हर रविवार होगी मांझी थान पूजा

रिपोर्टर -आगस्टीन हेम्बरम Dumka Cultural Revival जिले के पांजबोना गांव में धार्मिक

Mahasamund Ganja Smuggling: 28.465 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस से बचने कार में लगाई आग

Mahasamund Ganja Smuggling : महासमुंद, छत्तीसगढ़। जिले में नशे के कारोबार के