,

CSK vs RCB: बैंगलोर से कैसे जीती चेन्नई? नए कप्तान गायकवाड़ ने बताई पूरी कहानी

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के पहले मुकाबले में गत विजेता चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को करारी शिकस्त दी. ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली टीम ने बैंगलोर को 6 विकेट से हराकर इस सीजन में जीत के साथ शुरूआत की. बैंगलोर के कप्तान फाफ डुप्लेसी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 174 रनों का लक्ष्य रखा. चेन्नई ने इसे मात्र 18.4 ओवर में 4 विकेट पर 176 रन बनाकर मैच को खत्म कर दिया. आईपीएल में पहली बार कप्तानी कर रहे गायकवाड़ ने मैच के बाद अपनी बात रखी, जिसमें उन्होंने कई बात बताईं.

गायकवाड़ ने बताया मैच का टर्निंग प्वाइंट

चेन्नई सुपर किंग्स के नए कप्तान ने अपनी कप्तानी में पहला मैच बेहद आसानी से जीत लिया. मैच के बाद गायकवाड़ ने कहा कि हमने मैच पर पूरा नियंत्रण रखा था, बस शुरू के 2 से 3 ओवरों में थोड़े महंगे साबित हुए. फिर जैसे ही स्पिन और रहमान ने गेंद संभाली तो जल्दी – जल्दी 3 विकेट गिरे. इसके साथ ही ग्लेन मैक्सवेल और फैफ डु प्लेसी को आउट करना मैच का टर्निंग प्वाइंट था.

माही भाई का होना ही काफी था

इसके अलावा गायकवाड़ ने अपनी कप्तानी पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा मैं कप्तानी को एंजॉय कर रहा हूं. हमारी टीम में सारी चीजें सकारात्मक हुई. जैसे मैं अपने राज्य की टीम का नेतृत्व करता हूं उसी तरह इसे भी किया. दबाव जैसी कोई चीज नहीं थी. बाकी माही भाई का ग्राउंड में होने से ही कूलिंग मिलती रहती है.

दिल्ली चुनाव 2025: बीजेपी ओखला और मुस्तफाबाद में आगे, एआईएमआईएम का प्रदर्शन निराशाजनक

Gwalior Live अपहरण: मां की आंख में मिर्ची झोंक कर दिन दहाड़े बच्ची को उठा ले गए बदमाश

Grok 3: जानें इसके प्रमुख फीचर्स और लॉन्च टाइमलाइन

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. इस बार…

Lawrence Bishnoi गैंग को बड़ा झटका, अमेरिका में गिरफ्तार हुआ मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर

Lawrence Bishnoi: लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. करंट से कपड़ा…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. इस बार…