,

बोकारो में नशे के खिलाफ मुहिम तेज, अधिकारियों ने समाज से मांगा सहयोग

रिपोर्टर: संजीव कुमार, अपडेट: योगानंद श्रीवास्तव

बोकारो जिले में नशे के बढ़ते जाल को तोड़ने के लिए प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। जिले के उपायुक्त (DC) अजय नाथ झा, पुलिस अधीक्षक (SP) हरविंदर सिंह और डीडीसी शताब्दी मजूमदार ने इस गंभीर समस्या को लेकर चिंता जाहिर की है। एक विशेष कार्यक्रम के दौरान उन्होंने साफ कहा कि नशे के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए सिर्फ सरकारी प्रयास काफी नहीं हैं, समाज को भी जागरूक होकर आगे आना होगा।

डीडीसी शताब्दी मजूमदार ने बताया कि समाज के कुछ वर्ग नशे की गिरफ्त में आ चुके हैं और नशा अब एक बुरी लत से बढ़कर सामाजिक बीमारी बन चुका है। उन्होंने कहा, “हमें सिर्फ रोकथाम नहीं, बल्कि उन लोगों को भी मदद पहुंचानी होगी जो पहले से इसकी लत में हैं।”

एसपी हरविंदर सिंह ने इस मौके पर कहा कि जब तक समाज नशे को लेकर सक्रिय नहीं होगा, तब तक प्रशासन अकेले इसे पूरी तरह खत्म नहीं कर सकता। उन्होंने नशे के खिलाफ सामाजिक घृणा और जागरूकता पैदा करने पर जोर दिया और कहा कि यदि किसी को अपने आसपास के बच्चों या युवाओं के व्यवहार में बदलाव दिखे, तो बिना झिझक सूचना प्रशासन को दें।

डीसी अजय नाथ झा ने कहा कि “नशे के व्यापार की सप्लाई चेन को तोड़ना बेहद जरूरी है। यदि किसी को नशे से जुड़े किसी भी तरह के अवैध कारोबार की जानकारी है, तो उसे तुरंत प्रशासन को सूचित करना चाहिए। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।”

अधिकारियों का कहना है कि नशा केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरे समाज को अंदर से खोखला कर रहा है। इस पर नियंत्रण तभी संभव है जब प्रशासन और समाज एकजुट होकर इसके खिलाफ आवाज़ उठाएं।

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. CEC के खिलाफ MP…

अचानक बदल गया AI का नाम! ट्रंप बोले- ‘ये आर्टिफिशियल नहीं’, जानें अब क्या होगा नया नाम

AI: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का तेजी से विस्तार पूरी दुनिया में…

Trump ने सुंदर पिचाई को कहा ‘मॉन्स्टर’, बोले- ‘इतने बड़े हैं कि कोई जानता भी नहीं’

Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत के…

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. प्रोफेसर ने छात्राओं से…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. CEC के खिलाफ MP…

Uttarakhand Glacier Melting: तेजी से पिघल रहे ग्लेशियर, बढ़ रहा ग्लेशियर झीलों के फटने का खतरा

Uttarakhand Glacier Melting: पिघलते ग्लेशियरों ने बढ़ाई चिंता उत्तराखंड के ग्लेशियर तेजी…

Raipur Mall Parking: अब अंबुजा मॉल में नहीं लगेगा पार्किंग चार्ज

Raipur Mall Parking को लेकर रायपुर जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने…

Chhattisgarh Youth Innovation: रायपुर में यूथ इनोवेशन कॉन्क्लेव

Chhattisgarh Youth Innovation को बढ़ावा देने की दिशा में राजधानी रायपुर में…

BPSC TRE-4 में 932 पद और बढ़े, अब 33,320 शिक्षकों की होगी भर्ती

BY: Yoganand Shrivastva BPSC TRE-4 बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा-4 की तैयारी कर…