Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावे की रकम में कथित गड़बड़ी ने खड़े किए सवाल
रामजी ने किया बेड़ा पार
तू पापी मन काहे को डरे…
तेरा राम ने किया बेड़ा पार, तू पापी मन काहे को डरे
50 कर्मचारी रडार पर, कई 5 साल में हुए करोड़पति
अबतक 2 करोड़ कैश मिला, 200 करोड़ जाएगा आंकड़ा ?
ट्रस्ट के संदिग्ध कर्मचारियों से की SIT ने की पूछताछ
राम मंदिर से क्या 200 करोड़ का चढ़ावा चोरी हुआ ?

Ram Mandir Donation Scam : अयोध्या के राम मंदिर के दानपात्रों से चढ़ावे की चोरी ने देशभर को चौंका दिया है। राम मंदिर के दानपात्रों से चढ़ावे की चोरी को लेकर शुरू हुआ विवाद लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। मंदिर के कर्मचारियों द्वारा दानपात्रों से पहले जिस चोरी की आशंका 5 से 7 करोड़ के बीच बताई जा रही थी, उसका आंकड़ा अब 200 करोड़ तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि इस पूरे मामले में एसआईटी ने जांच शुरू कर दी है। एसआईटी सात दिन में प्रारंभिक तो 15 दिन में पूरी रिपोर्ट देगी। सूत्रों की माने तो यह चोरी 200 करोड़ रुपए से ज्यादा की हो सकती है। नोटों की गिनती से जुड़े करीब 50 कर्मचारी संदेह के घेरे में हैं। पुलिस और जांच एजेंसियों ने अब तक इनसे पूछताछ की है। दूसरी ओर, मंदिर ट्रस्ट ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा है कि नियमित ऑडिट की प्रक्रिया चल रही है और अब तक किसी बड़े घोटाले की पुष्टि नहीं हुई है। उधर मामले को लेकर आरोप प्रत्यारोप का दौर लगातार चल रहा है। विपक्षी दल इस मामले में पारदर्शिता और स्वतंत्र जांच की मांग कर रहे हैं। रिपोर्टों के अनुसार, जांच एजेंसियां दान की राशि, बैंक रिकॉर्ड और लेखा-जोखा का मिलान कर रही हैं। कुछ कर्मचारियों से पूछताछ और नकदी बरामदगी की भी खबरें सामने आई हैं, लेकिन अभी तक किसी जांच एजेंसी ने 200 करोड़ रुपये की चोरी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। बहरहाल अब अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी को लेकर जांच जारी है। करोड़ों रुपये की कथित गड़बड़ी के आरोप जरूर लगे हैं, लेकिन 200 करोड़ रुपये की चोरी का दावा फिलहाल आधिकारिक रूप से सिद्ध नहीं हुआ है। जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस प्रकरण को लेकर अब सभी की निगाहें एसआईटी की जांच और उसकी अंतिम रिपोर्ट पर टिकी हैं। लेकिन जिस तरह से बाते निकलकर सामने आ रही हैं जो सियासी आरोप प्रत्यारोप लग रहे हैं। उससे कई तरह के संदेह तो पैदा हो ही रहे हैं और सवाल भी।
नृपेंद्र मिश्रा, अध्यक्ष, राम मंदिर निर्माण समिति
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, शंकराचार्य
रविदास मल्होत्रा, सपा विधायक
अनूप प्रकाश, अधिवक्ता
Ram Mandir Donation Scam : राम मंदिर चढ़ावे में चोरी, SIT जांच शुरू
सात दिन में प्रारंभिक, तो 15 दिन में पूरी रिपोर्ट देगी एसआईटी।
अब तक लगभग 2.98 करोड़ रुपये की रिकवरी सामने आई
आपराधिक जांच, भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने सुधारात्मक उपाय जरूरी।
प्रभावी कार्रवाई होने के बाद ही श्रद्धालुओं का विश्वास पूरी तरह बहाल होगा।
राम मंदिर दान विवाद का मामला, FIR नहीं होने पर उठे सवाल।
चढ़ावे दान राशि में कथित अनियमितताओं के आरोप अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचे।
संदेह के घेरे में नोटों की गिनती के काम में लगे करीब 50 कर्मचारी और सुरक्षा से जुड़े लोग।
चढ़ावा गिनेने वाला लवकुश के घर से लाखों रुपये की नकदी 10 से 12 लाख बरामद हुए।
कुछ साधारण कर्मियों, रिश्तेदारों ने पिछले कुछ महीनों में लाखों की जमीन और प्रॉपर्टी खरीदी।
पिछले 8 महीनों के सीसीटीवी फुटेज भी डिलीट कर दिए गए।
पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर किया चोरी का दावा।
जांच के लिये सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) को भी पत्र याचिका भेजी गई।
राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने कहा,
मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी ने की जांच शुरू।
मामले से जुड़े दस्तावेजों और अभिलेखों की जांच की प्रक्रिया शुरू।
अब जांच में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी- नृपेंद्र मिश्रा

