,

‘पीएम नरेंद्र मोदी ने केंद्र में 22-25 अरबपतियों की सरकार चलाई\’, केंद्र सरकार पर भड़के राहुल गांधी

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही धुआधांर चुनाव प्रचार प्रसार कर रही हैं ताकि वोटर्स को लुभाया जा सके। इसी कड़ी में आज यानी 28 अप्रैल को कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने ओडिशा के केंद्रपाड़ा में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार और केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा।

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “जैसे पीएम नरेंद्र मोदी ने 22-25 अरबपतियों की सरकार वहां(केंद्र) चलाई वैसे ही यहां नवीन पटनायक चुने हुए लोगों की सरकार चलाते हैं। पूरा का पूरा फायदा मुट्ठी भर लोगों का होता है और बाकी जनता देखती रह जाती है…” 

कांग्रेस नेता यहीं नहीं रूके उन्होंने आगे कहा, “तेलंगाना में भाजपा और BRS की शादी थी। वहां पर हर रोज उनकी बारात निकलती थी… कांग्रेस पार्टी ने तेलंगाना में दिखाया कि भाजपा और BRS एक हैं और अगर विपक्ष का कोई काम कर रहा है तो वो कांग्रेस पार्टी कर रही है…”

राहुल पर निशाना

इसके अलावा आज ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के बेलगावी में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेलगावी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “…भारत जब मजबूत होता है तो हर भारतीय खुश होता है लेकिन कांग्रेस देशहित से इतना दूर हो चुकी है कि उसे देश की उपलब्धियां अच्छी नहीं लगती… भारत की हर सफलता पर उन्हें शर्म आने लगी है…उन्होंने EVM के बहाने पूरी दुनिया में भारत को बदनाम करने की कोशिश की…”

उन्होंने आगे कहा, “पिछले 10 वर्षों में भाजपा, NDA सरकार ने देश के नागरिकों की इज ऑफ लिविंग के लिए बहुत काम किया है। इसका बड़ा उदाहरण भारतीय न्याय संहिता है, कांग्रेस मानसिक रूप से अंग्रेजों की गुलामी में ही जी रही थी… अब भारत में न्याय संहिता में दंड को नहीं बल्कि न्याय देने को प्राथमिकता दी गई है…”

कांग्रेस देश की जनता के आंखों में धूल क्यों झोंक रही- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभा को संबोधित करते हुए कहा, \”हुबली में कॉलेज कैंपस में जो हुआ उसने देश में भूचाल ला दिया है, उस बेटी का परिवार एक्शन की मांग करता रहा लेकिन कांग्रेस की सरकार तुष्टीकरण के दबाव को ही प्राथमिकता देती है। उनके लिए नेहा जैसी बेटियों की जिंदगी की कीमत नहीं है, उन्हें अपने वोट बैंक की चिंता है। बेंगलुरु के कैफे में बम धमाका हुआ तो भी गंभीरता नहीं आई, उन्होंने यहां तक कह दिया कि गैस का सिलेंडर फटा होगा… कांग्रेस देश की जनता के आंखों में धूल क्यों झोंक रही है?…\” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी को शहजादे नाम से संबोधित करते हुए कहा, \”कांग्रेस के शहजादे का कहना है कि भारत के राजा, महाराजा अत्याचारी थे, वे गरीबों की जमीन छीन लेते थे… कांग्रेस के शहजादे ने छत्रपति शिवाजी महाराज, रानी चिनम्मा का अपमान किया है… कांग्रेस के शहजादे का बयान सोच-समझकर वोट बैंक की राजनीति करने के लिए, तुष्टीकरण के लिए दिया गया बयान है।\”

कांग्रेस की तुष्टीकरण की मानसिकता अब खुलकर सामने आ रही- पीएम मोदी

उन्होंने आगे कहा, \”कांग्रेस के शहजादे को राजा, महाराजाओं का योगदान याद नहीं आता। वोट बैंक के लिए वे राजा, महाराजा के खिलाफ बोलते हैं लेकिन नवाबों, बादशाहों, सुल्तानों के खिलाफ उनमें एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है। कांग्रेस की तुष्टीकरण की मानसिकता अब खुलकर देश के सामने आ रही है।\”

Delhi Election Result 2025 Live: कालकाजी सीट पर आतिशी, बिधूड़ी और अलका का मुकाबला, रुझान क्या कहते हैं?

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. इस बार…

Lawrence Bishnoi गैंग को बड़ा झटका, अमेरिका में गिरफ्तार हुआ मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर

Lawrence Bishnoi: लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. करंट से कपड़ा…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. इस बार…