इंदौर: बाणगंगा इलाके में छेड़छाड़ और धमकी की दो घटनाएं, पुलिस ने दर्ज किए केस

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

इंदौर, शहर के बाणगंगा क्षेत्र से छेड़छाड़ और धमकाने की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

1. चार साल की बच्ची से अश्लील हरकत, मां को दी धमकी

पहला मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र का है, जहां एक महिला ने अपने पड़ोसी प्रेम बाबू पर चार साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने और उसे जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि प्रेम बाबू उसकी बेटी को गोद में बैठाए हुए था। जैसे ही वह वहां पहुंची, आरोपी ने बच्ची को तुरंत नीचे उतार दिया। बच्ची की मां को उसकी हरकतें संदिग्ध लगीं और उसने आरोपी से पूछताछ की।

महिला का आरोप है कि प्रेम बाबू ने दोबारा बच्ची के साथ अनुचित व्यवहार करने की कोशिश की। जब उसने विरोध किया और शोर मचाया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में पॉक्सो एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

2. महिला से सड़क पर छेड़छाड़, घर जाकर दी धमकी

दूसरी घटना में एक महिला ने बताया कि जब वह अपने पति के साथ बाजार में थी, तो एक कार में सवार युवक जितेंद्र और उसके तीन साथियों ने उस पर अभद्र टिप्पणियां कीं। जब महिला ने विरोध किया, तो जितेंद्र कार से उतरकर उसका हाथ पकड़ने लगा। मौके पर लोग इकट्ठा हो गए, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले।

घटना के कुछ समय बाद पीड़िता की बेटी ने फोन पर बताया कि वही लोग उनके घर आए हैं और धमकी दे रहे हैं। जब महिला और उसका पति घर पहुंचे, तो जितेंद्र और उसके साथी गाली-गलौज और बदसलूकी पर उतर आए। महिला की शिकायत पर बाणगंगा पुलिस ने जितेंद्र समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।



बाणगंगा क्षेत्र में लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाएं समाज के लिए चिंताजनक हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में प्राथमिकता से कार्रवाई शुरू कर दी है, लेकिन क्षेत्र में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर और सख्त कदम उठाने की जरूरत महसूस की जा रही है।

Moradabad : खाकी खामोश, विधायक का बेटा बेखौफ? डॉक्टर लक्ष्मण ने लगाया जानलेवा हमले का आरोप

Report: Danveer Moradabad उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक हाई-प्रोफाइल मामला प्रकाश

Transport Warehouse Safety: मधुपुर में ट्रांसपोर्ट गोदाम बन रहे खतरे का सबब

Transport Warehouse Safety: आवासीय इलाकों में गोदाम, लोगों में बढ़ी दुर्घटना की

Bokaro Court Bomb Threat: बोकारो सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

Bokaro Court Bomb Threat: मेल से मिली धमकी के बाद पुलिस और

New Delhi मिडिल ईस्ट संकट: भारत में आवश्यक सेवा रखरखाव अधिनियम (ESMA) लागू

New Delhi मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और इजरायल-ईरान

Commercial Gas Cylinder Supply: कमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई पर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बयान

Commercial Gas Cylinder Supply: छत्तीसगढ़ में जरूरत के अनुसार पर्याप्त गैस सिलेंडर

Mahanadi Water Dispute: महानदी जल विवाद को लेकर न्यायाधिकरण टीम का चंद्रपुर दौरा

Mahanadi Water Dispute: सुप्रीम कोर्ट के जज सहित न्यायाधिकरण टीम करेगी समीक्षा

Well Rescue Operation: सक्ती में कुएं में गिरे 55 वर्षीय व्यक्ति को सुरक्षित निकाला

Well Rescue Operation: देर रात कुएं में गिरा व्यक्ति, सुबह ग्रामीणों ने

Raipur: ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में वाहन चालक ने पुलिस से की बदसलूकी, गिरफ्तार

Raipur: रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग के

Commercial Gas Cylinder Supply Ban: रायपुर में कमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई पर रोक

Commercial Gas Cylinder Supply Ban: पेट्रोलियम कंपनियों का बड़ा फैसला, कई संस्थानों

Balod में अतिक्रमण हटाने का प्रशासनिक बुलडोजर अभियान शुरू

Report by: Rajesh Sahu Balod: बालोद जिले के NH-930 के किनारे अतिक्रमण

Gurugram में निर्माणाधीन दीवार गिरने से 7 मजदूरों की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल

Report by: Anuj Panchal Gurugram: साइबर सिटी गुरुग्राम में एक दर्दनाक हादसा

TV actress Kanika Mann ने महाकालेश्वर में भस्म आरती में लिया भाग

Report by: Vishal Dubey TV actress Kanika Mann: उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध

Gary Kirsten बने श्रीलंका के नए हेड कोच, 2027 वनडे विश्व कप पर रहेगा फोकस, 15 अप्रैल से संभालेंगे जिम्मेदारी

Gary Kirsten: श्रीलंका क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें read also:MP: Top 10

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें read also: Horoscope: 10-03-26

Horoscope: 10-03-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल मेष राशि: आज का राशिफल आज का

swadesh Ajenda : चुनावी साल, बंगाल में बवाल, प्रोटोकॉल पर सवाल

By: Pramod Shrivastava swadesh Ajenda बंगाल में राष्ट्रपति के अपमान की, चुनावी