,

बरोरा में मानसूनी बारिश से बना खतरनाक गोफ, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

Monsoon rains create a dangerous pit in Barora, villagers are terrified

रिपोर्ट – सुधीर कुमार सिंह
बाघमारा प्रखंड के बरोरा पंचायत अंतर्गत बरोरा चेकपोस्ट से मंडलकेदुआडीह बस्ती को जोड़ने वाले पीसीसी सड़क मार्ग के पास एक बड़ा गोफ (धंसान) बनने से इलाके में हड़कंप मच गया है। लगातार हो रही मानसूनी बारिश के चलते यह धंसान और भी खतरनाक होता जा रहा है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया है।

अंडरग्राउंड माइनिंग का असर, बारिश ने बढ़ाया खतरा

ग्रामीणों ने बताया कि इस इलाके में बीसीसीएल (B.C.C.L.) द्वारा पूर्व में अंडरग्राउंड कोयला खनन (अंडर माइनिंग) की गई थी। यह क्षेत्र बरोरा एरिया वन के अंतर्गत आता है। मानसूनी बारिश के कारण ज़मीन की सतह कमजोर हो गई और अब सड़क किनारे एक विशाल गोफ बन गया है, जो कि कभी भी किसी बड़ी दुर्घटना को न्योता दे सकता है।

जनजीवन पर मंडरा रहा खतरा

स्थानीय लोग इस मार्ग का रोज़ाना उपयोग करते हैं। बच्चों का खेलना, मवेशियों का आवागमन और ग्रामीणों की दैनिक गतिविधियां इसी सड़क पर निर्भर हैं। ऐसे में इस गोफ के कारण लोगों को हर समय किसी अनहोनी का डर बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस गोफ की भराई कराए जाने की मांग की है।

ग्रामीणों की मांग – जल्द हो कार्रवाई

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते इस खतरनाक गोफ की मरम्मत नहीं की गई तो यहां कभी भी जान-माल की बड़ी हानि हो सकती है। लोगों ने प्रशासन, बीसीसीएल और संबंधित विभाग से इस विषय पर तत्काल ध्यान देने और जरूरी कदम उठाने की मांग की है।

Chanakya Niti: सफल लीडर बनने के लिए जरूरी हैं ये 3 गुण, तभी लोग करेंगे सम्मान

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में जीवन, राजनीति, समाज और नेतृत्व

Rashifal : मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन

Rashifal :21 सितंबर 2026 को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर सभी

Nari Shakti Jamtara : नारी शक्ति जामताड़ा के 11 वर्ष पूरे, स्थापना दिवस पर महिलाओं ने लिया सशक्तिकरण का संकल्प

जामताड़ा/संवाददाता: रतन कुमार Nari Shakti Jamtara : नारी शक्ति जामताड़ा का स्थापना

Dumka Cultural Revival: पांजबोना गांव में शुरू हुआ सांस्कृतिक नवजागरण, हर रविवार होगी मांझी थान पूजा

रिपोर्टर -आगस्टीन हेम्बरम Dumka Cultural Revival जिले के पांजबोना गांव में धार्मिक

Mahasamund Ganja Smuggling: 28.465 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस से बचने कार में लगाई आग

Mahasamund Ganja Smuggling : महासमुंद, छत्तीसगढ़। जिले में नशे के कारोबार के