,

चांपा पुलिस की कार्रवाई: 1680 नशीली टेबलेट्स के साथ आरोपी गिरफ्तार

Champa Police action: Accused arrested with 1680 narcotic tablets

जांजगीर-चांपा। जिले में नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। चांपा थाना पुलिस ने अवैध रूप से नशीली टेबलेट्स की तस्करी कर रहे एक आरोपी को धरदबोचा है। आरोपी के कब्जे से 1680 नग प्रतिबंधित टेबलेट्स बरामद की गई हैं, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत 17 हजार रुपये आंकी गई है।

टीआई जेपी गुप्ता के नेतृत्व में कार्रवाई

इस कार्रवाई को टीआई जेपी गुप्ता के नेतृत्व में चांपा पुलिस की विशेष टीम ने अंजाम दिया। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ने में सफलता पाई। पुलिस ने आरोपी से जब्त टेबलेट्स को जांच के लिए भेज दिया है और यह पता लगाया जा रहा है कि यह नशीली दवाएं कहां से लाई गई थीं और किन्हें बेची जा रही थीं।

आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने नशीली टेबलेट्स को बेचने की मंशा से रखने की बात स्वीकार की है। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पेंड्री गांव का निवासी है आरोपी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी जांजगीर थाना क्षेत्र के पेंड्री गांव का रहने वाला है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि वह इस नशीले कारोबार से कब से जुड़ा है और इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो नहीं है।

नशे के खिलाफ अभियान जारी

जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिलेभर में नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि नशे के इस अवैध कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Chanakya Niti: सफल लीडर बनने के लिए जरूरी हैं ये 3 गुण, तभी लोग करेंगे सम्मान

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में जीवन, राजनीति, समाज और नेतृत्व

Rashifal : मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन

Rashifal :21 सितंबर 2026 को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर सभी

Nari Shakti Jamtara : नारी शक्ति जामताड़ा के 11 वर्ष पूरे, स्थापना दिवस पर महिलाओं ने लिया सशक्तिकरण का संकल्प

जामताड़ा/संवाददाता: रतन कुमार Nari Shakti Jamtara : नारी शक्ति जामताड़ा का स्थापना

Dumka Cultural Revival: पांजबोना गांव में शुरू हुआ सांस्कृतिक नवजागरण, हर रविवार होगी मांझी थान पूजा

रिपोर्टर -आगस्टीन हेम्बरम Dumka Cultural Revival जिले के पांजबोना गांव में धार्मिक

Mahasamund Ganja Smuggling: 28.465 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस से बचने कार में लगाई आग

Mahasamund Ganja Smuggling : महासमुंद, छत्तीसगढ़। जिले में नशे के कारोबार के