,

गौ-परिवहन के शक में दो मुस्लिम युवकों से मारपीट, एक की मौत, दूसरा गंभीर; पुलिस ने तीन आरोपी किए गिरफ्तार

BY: Yoganand Shrivastva

भोपाल: मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में कथित गौ-परिवहन को लेकर हुई हिंसक घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती है। पीड़ितों के परिजनों ने आरोप लगाया है कि हमला करने वाले 20 से 25 लोग थे, जिनमें कुछ स्थानीय संगठनों से जुड़े बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

गायें खरीदकर ला रहे थे, बीच रास्ते में रोका और हमला किया

मामले के अनुसार, जुनैद और अरहम नामक दो युवक 4-5 जून की दरम्यानी रात धनोरा से सिरोंज के लिए छह गाय लेकर जा रहे थे। दोनों युवकों को मेगांव के पास कुछ लोगों ने रोक लिया और गौ-परिवहन का आरोप लगाते हुए बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।
हमले में गंभीर रूप से घायल जुनैद, जो भोपाल के जिंसी इलाके में डेयरी चलाता था, की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि अरहम, जो श्यामपुर का निवासी है, अभी चिरायु अस्पताल में वेंटिलेटर पर है।

हमलावरों पर लूटपाट और हिंसा का आरोप

जुनैद के भाई जैद कुरैशी और अरहम के पिता जफर उद्दीन ने बताया कि हमलावरों ने न सिर्फ दोनों युवकों को बुरी तरह पीटा, बल्कि करीब दो लाख रुपये भी लूट लिए। परिजनों का कहना है कि उन्हें दोनों युवक घायल अवस्था में 24 घंटे बाद विदिशा जिला अस्पताल में मिले, जहां से उन्हें भोपाल लाया गया।
अस्पताल में भर्ती के बाद जुनैद ने दम तोड़ दिया।

परिजनों ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर लगाए आरोप

पीड़ित परिवार का आरोप है कि हमला करने वालों में बजरंग दल से जुड़े कुछ कार्यकर्ता शामिल थे। परिजन चंदन यादव और चंदन कुशवाहा नामक व्यक्तियों का उल्लेख कर रहे हैं, जिन्होंने कथित रूप से दोनों युवकों को पहले विदिशा थाने ले गए और फिर सांची थाना क्षेत्र में ले जाकर पिटाई की।

तीन गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

रायसेन SDOP प्रतिभा शर्मा ने पुष्टि की कि यह घटना 5 जून की रात की है और इस मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है—

  • ध्रुव चतुर्वेदी (विदिशा)
  • गगन दुबे (विदिशा)
  • रामपाल राजपूत (करारिया)

इनमें से कुछ के खिलाफ पूर्व में भी पशु क्रूरता, अवैध परिवहन और मारपीट के मामले दर्ज हैं।
फिलहाल पुलिस वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर बाकी आरोपियों की पहचान कर रही है। संगठन से जुड़ाव की जांच की जा रही है।

Firozabad Electric Shock Death: फिरोजाबाद में करंट लगने से व्यक्ति की मौत, गांव में पसरा मातम

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Electric Shock Death फिरोजाबाद के थाना मटसेना