,

देश भर में मनाया जा रहा 24वां कारगिल विजय दिवस, लद्दाख में फ्लाई पास्ट कर दी श्रद्धांजलि, राजनाथ बोले- जरूरत पड़ी तो LoC पार करेंगे

आज कारगिल युद्ध विजय को 24 साल हो गए हैं। 26 जुलाई, 1999 को कारगिल में हिन्दुस्तान फौज ने तिरंगा लहराया था। इस जंग में भारत के 527 जवान शहीद हुए थे। कारगिल दिवस के मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 26 जुलाई को लद्दाख के द्रास में कारगिल वॉर मेमोरियल पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। शहीदों को सम्मान देने के लिए 4 मिग-29 एयरक्राफ्ट्स ने फ्लाई पास्ट किया। 3 चीता हेलिकॉप्टर्स ने मेमोरियल पर फूल बरसाए।PM मोदी बोले यह दिन भारत के पराक्रमियों की शौर्यगाथा को सामने लाता है।

युद्ध के लिए तैयार रहें

रक्षा मंत्री बोले- हमारी सेना ने हमेशा बताया कि जंग न्यूक्लियर बम से नहीं लड़ी जाती है, बल्कि शौर्य और अदम्य इच्छाशक्ति से लड़ी जाती है। युद्ध सिर्फ सेना ही नहीं लड़ती बल्कि युद्ध दो राष्ट्रों और उनकी जनता के बीच होता है।किसी भी युद्ध में प्रत्यक्ष रूप से सेनाएं तो भाग लेती ही हैं, लेकिन अप्रत्यक्ष रूप से उस युद्ध में किसान से लेकर डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक व कई सारे पेशों के लोग शामिल होते हैं। हाल के दिनों में युद्ध लंबे खिंच रहे हैं।आने वाले समय में जनता को इनडायरेक्ट नहीं बल्कि सीधे तौर पर युद्ध में शामिल होने के लिए तैयार होना चाहिए।

LoC पार करेंगे

राजनाथ सिंह ने कहा, कारगिल युद्ध में हमने लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) पार नहीं किया था। इसका मतलब यह नहीं कि हम LoC पार नहीं कर सकते थे। हम ऐसा कर सकते थे, कर सकते हैं और जरूरत पड़ी तो ऐसा करेंगे भी। उन्होंने ये भी कहा कि जनता को युद्ध के लिए मानसिक रूप से तैयार रहना होगा। कारगिल में भारतीय ध्वज इसलिए लहरा रहा है क्योंकि 1999 में भारतीय सैनिकों ने अपने शौर्य का परिचय देते हुए दुश्मनों की छाती पर अपना तिंरगा लहरा दिया था।

क्यों मनाया जाता है

साल 1999 में भारत-पाकिस्तान के बीच कारगिल युद्ध हुआ था, जो 26 जुलाई 1999 को समाप्त हुआ था। इस युद्ध में भारत ने पड़ोसी मुल्कन पाकिस्ताीन को धूल चटाई थी। पाकिस्तान पर भारत की इस जीत को 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस युद्ध में भारत के 527 जवान शहीद हुए थे। ये दिन उस युद्ध में शहीद हुए देश की आन, बान और शान भारतीय सेना के पराक्रम को याद करने और उनकी कुर्बानी को सम्मान देने का है।

PM ने किया ट्वीट

कारगिल विजय दिवस पर PM मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा- कारगिल विजय दिवस भारत के उन अद्भुत पराक्रमियों की शौर्यगाथा को सामने लाता है, जो देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणाशक्ति बने रहेंगे। इस विशेष दिवस पर मैं उनका हृदय से नमन और वंदन करता हूं।

Seva Sankalp Abhiyan: अंबिकापुर में बीजेपी ने जारी किया रोडमैप, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे कई कार्यक्रम

Seva Sankalp Abhiyan: प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस से शुरू होगा अभियान अंबिकापुर

Mori Road Accident: मोरी में बड़ा सड़क हादसा, वाहन में सवार 10 लोगों में एक की मौत; 8-9 घायल

Mori Road Accident: खन्यासिणि गांव के पास हुआ सड़क हादसा उत्तराखंड के

AUS vs ZIM: ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को दिया 295 रन का टारगेट, रेनशॉ का शतक

AUS vs ZIM: जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे

CM Yogi Adityanath: बुलंदशहर पहुंचे सीएम योगी, दिवंगत विधायक अनिल शर्मा के परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

संवाददाता: सुरेश भाटी CM Yogi Adityanath उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sanjukta Parashar: CRPF में पहली महिला IG बनीं संजुक्ता पाराशर, CoBRA की कमान संभालेंगी

Sanjukta Parashar को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल यानी CRPF में इंस्पेक्टर जनरल

Service Sankalp Campaign: 17 सितंबर से छिंदवाड़ा में गूंजेगा ‘सेवा का संकल्प’

जिला ब्यूरो चीफ राकेश Service Sankalp Campaign के तहत भारतीय जनता पार्टी

Medical Store Action : गरियाबंद में मेडिकल स्टोर पर बड़ी कार्रवाई, गैर-डिग्रीधारी के इंजेक्शन लगाने का मामला

Medical Store Action : गरियाबंद जिले के सरनाबहाल में गैर-डिग्रीधारी व्यक्ति द्वारा