,

दिल्ली: द्वारका के अपार्टमेंट में भीषण आग, दो बच्चों की दर्दनाक मौत, रेस्क्यू जारी

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के द्वारका सेक्टर-13 स्थित एक अपार्टमेंट में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई। आग इमारत की सातवीं मंज़िल पर लगी, जिसने जल्द ही पूरे फ्लोर को चपेट में ले लिया। हादसे में दो बच्चों की जान चली गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों बच्चों ने जान बचाने के लिए ऊंचाई से छलांग लगाई थी।

घटनास्थल पर दमकल और पुलिस की टीमें मौजूद

जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और राहत कार्य शुरू कर दिया गया। पुलिस भी घटनास्थल पर मौजूद है। आग पर काबू पाने की कोशिशें अब भी जारी हैं। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग लगने का कारण क्या था।

अफरा-तफरी का माहौल, लोगों को निकाला गया बाहर

जैसे ही आग की सूचना मिली, पूरी बिल्डिंग को खाली कराया गया। हालांकि आशंका है कि अभी भी दो से तीन लोग अंदर फंसे हो सकते हैं। आग के चलते अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत फैल गई।

ऊंची लपटें, बढ़ता खतरा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग की लपटें दूर से साफ दिखाई दे रही थीं और वे लगातार ऊपरी मंजिलों की ओर फैल रही थीं। इससे पास की बिल्डिंगों में रहने वाले लोग भी सहम गए हैं और आग उनके घरों तक पहुंचने का डर सता रहा है। कई निवासियों की संपत्ति और सामान भी इस आग में जलने की आशंका है।

बीते रविवार को भी दिलशाद गार्डन में हुआ था हादसा

यह हादसा उस त्रासदी के कुछ ही दिन बाद हुआ है, जब दिल्ली के दिलशाद गार्डन इलाके में रविवार की रात ई-रिक्शा चार्जिंग के दौरान आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में 24 वर्षीय युवक और 60 साल के एक बुज़ुर्ग की जान चली गई थी।

दो ई-रिक्शा और मोटरसाइकिलें जलकर खाक

दिलशाद गार्डन की घटना में रात 11:32 बजे दमकल विभाग को सूचना मिली, जिसके बाद चार फायर टेंडर मौके पर पहुंचे। आग से दो ई-रिक्शा और एक मोटरसाइकिल पूरी तरह जल गई थी। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जांच और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

द्वारका अपार्टमेंट में लगी आग को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। फायर डिपार्टमेंट आग के कारणों की जांच कर रहा है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया जाएगा।

California: उड़ान भरते ही बंद हुआ इंजन, पायलट ने बीच पर कराई इमरजेंसी लैंडिंग, टला बड़ा हादसा

California: अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक छोटा विमान उड़ान भरने के कुछ

Megha Mahanadi Flood: मगरलोड में उफान पर मेघा महानदी, एनीकेट पर आवागमन बंद

Megha Mahanadi Flood: छत्तीसगढ़ के मगरलोड क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से