चचा बेचारा हमेशा ही ऐसे ही मार खाता है, ये शिवपाल यादव को क्या बोल गए सीएम योगी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

यूपी विधानसभा में विपक्ष के नेता माता प्रसाद पांडे का स्वागत करते हुए कहा सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं आपको विपक्ष के नेता के रूप में चयन के लिए बधाई देता हूं। इसी दौरान सीएम योगी ने सपा विधायक शिवपाल यादव पर चुटकी भी ली। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि ‘यह एक अलग विषय है कि आपने चाचा को गच्चा दे ही दिया। चचा बेचारा हमेशा ही ऐसे ही मार खाता है। उनकी नियति ही ऐसी है क्योंकि भतीजा हमेशा भयभीत रहता है।

उनकी नियति ही ऐसी है, क्योंकि भतीजा हमेशा भयभीत रहता है। दरअसल, सीएम योगी ने यह व्यंग्य इसलिए दिया, क्योंकि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल यादव की जगह माता प्रसाद पांडेय को नेता प्रतिपक्ष के लिए चयनित किया। इसी पर उन्होंने शिवपाल यादव पर चुटकी ली।

गच्चा तो आपने भी हमें दे दिया

मुख्यमंत्री योगी के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक शिवपाल यादव उठे। उन्होंने कहा कि चूंकि, नेता सदन ने मेरा नाम लिया है, इसलिए मेरा जवाब देना भी जरूरी है। इसपर स्पीकर ने शिवपाल सिंह यादव को इजाजत दी। शिवपाल ने कहा कि ‘देखिए हमें गच्चा नहीं मिला है, क्योंकि, पांडेय जी बहुत सीनियर हैं, हम लोग समाजवादी हैं, हम लोगों ने ही उनका नाम बढ़ाया था। इस दौरान उन्होंने कहा कि वैसे तो तीन वर्ष तक हम आपके (सीएम योगी) भी संपर्क में रहे, गच्चा तो आपने भी हमें दे दिया।

योगी और शिवपाल हंसे

शिवपाल यादव के इस बयान के बाद पूरा सदन हंसने लगा। खुद मुख्यमंत्री योगी और शिवपाल यादव भी हंसे। इसके बाद उन्होंने कहा कि अब देख लेना 2027 के चुनाव में समाजवादी पार्टी आपको (भाजपा) हरा देगी, और आपके जो डिप्टी मिनिस्टर हैं, वो आपको फिर गच्चा देंगे।

महिला और बाल अपराध निस्तारण में प्रदेश पहले नंबर पर

इससे पहले, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महिला और बाल अपराध निस्तारण में प्रदेश पहले नंबर पर है। प्रदेश के अंदर एक महिला थाना हर जनपद में स्थापित करने के साथ-साथ एक अतिरिक्त थाने की जिम्मेदारी भी महिला थानाध्यक्ष को उपलब्ध कराया है।

Gwalior : RGPV डिप्लोमा फार्मेसी का पेपर लीक, परीक्षा से पहले छात्रों के मोबाइल पर पहुँचा प्रश्नपत्र

Report: Arvind Chouhan Gwalior राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) की डिप्लोमा फार्मेसी

AI Fake Images: ऋषिकेश में एआई से फर्जी फोटो बनाकर उपराष्ट्रपति के साथ दिखने वाले महाराज पर केस दर्ज

AI Fake Images: ऋषिकेश, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में आयोजित दीक्षांत

Lucknow बहुगुणा जी भारतीय राजनीति के अविस्मरणीय स्तंभ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Report: Vandna Rawat Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार

Nagpur में धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान: बोले- ‘चार बच्चे पैदा करें और एक संघ को समर्पित कर दें’

Nagpur महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान बागेश्वर

Harda: तालाब निर्माण की आड़ में सरकारी जमीन पर अवैध उत्खनन, नियमों को ताक पर रख चल रहा खेल

संवाददाता- राजेंद्र बिल्लौरे Harda मध्य प्रदेश के हरदा जिले में खनिज माफिया

Political Defection: अंबाला में AAP को बड़ा झटका, वार्ड 7 उम्मीदवार लक्ष्मी देवी BJP में शामिल

Political Defection: अंबाला, चुनावी माहौल के बीच हरियाणा के अंबाला में आम

Illegal Liquor Smuggling: सीतापुर में अवैध शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, 95 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Illegal Liquor Smuggling: अम्बिकापुर, सरगुजा जिले के सीतापुर क्षेत्र में पुलिस ने

Hospital Inspection: सीतापुर 100 बिस्तर अस्पताल का औचक निरीक्षण, कई गंभीर खामियां उजागर

Hospital Inspection: सरगुजा जिले के सीतापुर स्थित 100 बिस्तर अस्पताल का बीती

Aaj ka Panchang: जानकी नवमी और श्री हरि जयंती पर बन रहे विशेष योग

शनिवार, 25 अप्रैल 2026 का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद

Horoscope: जानें आज का राशिफल

मेष राशि वालों के लिए कल का दिन राहत भरा रहेगा। लंबे