पोंजी स्कीम फ्रॉड केस: नाइसर ग्रीन ग्रुप के एमडी ने ठगे पैसे से मध्यप्रदेश, यूपी और पंजाब में बनाई संपत्ति

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

ईडी की जांच में 7.44 करोड़ रुपये की यह धोखाधड़ी सामने आई थी। यह पैसा पंजाब, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के निवेशकों का था, जिन्होंने नाइसर ग्रीन ग्रुप कंपनी में एफडी और आरडी के नाम पर इन्वेस्ट किया था।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पोंजी स्कीम फ्रॉड केस में बड़ा खुलासा किया है। ईडी जालंधर के अधिकारी ने बताया कि पोंजी स्कीम धोखाधड़ी में शामिल पंजाब की कंपनी नाइसर ग्रीन ग्रुप के एमडी पीपल सिंह ने लोगों से कंपनी में बड़ी संख्या में निवेश करने के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की।

ईडी की जांच में 7.44 करोड़ रुपये की यह धोखाधड़ी सामने आई थी। यह पैसा पंजाब, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के निवेशकों का था, जिन्होंने नाइसर ग्रीन ग्रुप कंपनी में एफडी और आरडी के नाम पर इन्वेस्ट किया था। कंपनी के एमडी पीपल सिंह ने निवेशकों को भारी रिटर्न देने का लालच देकर उनसे कंपनी में पैसा लगवाया था।

ईडी जालंधर ने सोमवार को स्पेशल कोर्ट में अभियोजन शिकायत (प्रॉसिक्यूशन कंप्लेंट) फाइल की थी, जिसे ईडी की स्पेशल कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। ईडी ने कंपनी के एमडी पीपल सिंह और 16 अन्य आरोपियों के अलावा 7 कंपनियों के खिलाफ यह अभियोजन शिकायत दाखिल की है।

ईडी जालंधर ने स्पेशल कोर्ट में रिपोर्ट पेश करते हुए कहा कि पंजाब, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के निवेशकों से ठगी किए इन पैसों से आरोपी एमडी पीपल सिंह ने मध्यप्रदेश, यूपी और पंजाब में अचल संपत्ति बनाई है।

5.84 करोड़ की संपत्ति अटैच कर चुका है ईडी

ईडी जालंधर की टीम आरोपी कंपनी के एमडी और उसके बेटे के नाम पर बनाई गई 5.84 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति को अटैच कर चुका है। आरोपी एमडी पीपल सिंह और उसके बेटे गुरकिरत सिंह को स्पेशल कोर्ट जालंधर की ओर से पीओ घोषित किया जा चुका है। दरअसल इस मामले का खुलासा तब हुआ जब पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए ईडी को जांच के आदेश दिए थे। पंजाब, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग निवेशकों के साथ हुई इस धोखाधड़ी की जब ईडी ने जांच की तो इस खेल का खुलासा हुआ।

Coal Mine Project : सूरजपुर में कोयला खदान परियोजना पर बढ़ा तनाव, सरपंच को नोटिस

Coal Mine Project : प्रतापपुर में खदान परियोजना को लेकर विवाद गहराया

Tamilnadu : मिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 16 लोगों की मौत

Tamilnadu : तमिलनाडु के विरुधुनगर जिला में रविवार को एक पटाखा फैक्ट्री

Lucknow विपक्ष पर बरसे सीएम योगी: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के विरोध को बताया महिला विरोधी चेहरा

Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम'

Religious Procession: कोटा में भगवान परशुराम प्राकट्य दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा, शहर हुआ भक्तिमय

Religious Procession: ढोल-ताशों और जयकारों के बीच निकली शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए

Road Accident: एनएच-52 पर पिकअप पलटने से 10 घायल, रींगस में बड़ा हादसा टला

Road Accident: अनियंत्रित पिकअप लाखनी मोड़ के पास पलटी, मची अफरा-तफरी Road