,

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का महासमुंद दौरा

Health Minister Shyam Bihari Jaiswal visits Mahasamund

संवाददाता – ताराचंद पटेल

स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल आज महासमुंद के दौरे पर रहे। अपने प्रवास के दौरान उन्होंने जिले की विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज भवन का निरीक्षण

स्वास्थ्य मंत्री ने महासमुंद पहुंचने के बाद सबसे पहले खरोरा में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने सीजीएमएससी के माध्यम से निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता लाने तथा समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश कंस्ट्रक्शन एजेंसी को दिए।

जिला अस्पताल में व्यवस्थाओं की समीक्षा

इसके बाद मंत्री जायसवाल महासमुंद जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने सभी वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने पंजीयन काउंटर, आईसीयू और डायलिसिस यूनिट की स्थिति की समीक्षा की। डायलिसिस सेवाओं को और अधिक बेहतर करने के निर्देश भी उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को दिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों से सीधे बातचीत कर अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली और उनके अनुभव को जाना।

नव-निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी लिया जायजा

स्वास्थ्य मंत्री ने नयापारा स्थित नव-निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया और स्थानीय नागरिकों से चर्चा की। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और गुणवत्ता सुधार पर जोर दिया।

मीडिया से की चर्चा

मीडिया से बातचीत में मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि “सुशासन तिहार” के अंतर्गत महासमुंद जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण के दौरान कुछ कमियां सामने आई हैं, जिन्हें दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव अमित कटारिया को निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज में स्वीकृत 605 पदों के विरुद्ध केवल 39 कर्मचारी कार्यरत हैं, जिसे लेकर 1000 पदों की भर्ती के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। पीएससी और व्यापम के माध्यम से जल्द ही भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

कांग्रेस सरकार पर निशाना

मंत्री जायसवाल ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के 5 वर्षों के कार्यकाल में स्वास्थ्य सुविधाएं पूरी तरह चरमरा गई थीं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भाजपा सरकार के आने के बाद स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि मेडिकल कॉलेज में एंबुलेंस, सीटी स्कैन मशीन और मेजर सर्जरी की सुविधाओं की कमी को प्राथमिकता के साथ दूर किया जाएगा, और यदि आवश्यक हुआ तो आज ही स्वीकृति प्रदान की जाएगी।

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त…

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…