,

रावघाट परियोजना को लेकर किसानों का अनिश्चितकालीन रेल रोको आंदोलन चौथे दिन भी जारी

- Advertisement -
Ad imageAd image
Farmers' indefinite rail roko agitation over Raoghat project continues for the fourth day

रिपोर्टर: जावेद खान

अंतागढ़, 28 मई — रावघाट परियोजना से प्रभावित किसानों का अनिश्चितकालीन रेल रोको आंदोलन आज चौथे दिन भी जारी रहा। अंतागढ़ रेलवे स्टेशन के सामने बैठे किसानों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उनका कहना है कि रेलवे प्रबंधन और भिलाई स्टील प्लांट द्वारा जनसुनवाई में किए गए वादे आज तक पूरे नहीं किए गए, जबकि लौह अयस्क का परिवहन प्रारंभ हो चुका है।

इस आंदोलन को समर्थन देने पूर्व विधायक अनूप नाग भी आज धरना स्थल पहुंचे और किसानों की मांगों का समर्थन किया। आंदोलन में ग्राम कच्चे से लेकर रावघाट क्षेत्र के सैकड़ों किसान शामिल हुए हैं। किसानों की ओर से यह भी स्पष्ट कर दिया गया है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो 2 मई से माइंस परिवहन कर रहे ट्रकों को पूरी तरह से रोक दिया जाएगा।

जंगल में रात बिताने को मजबूर किसान

प्रभावित किसानों की स्थिति बेहद दयनीय बनी हुई है। लगातार खराब मौसम के बीच ये किसान रेलवे स्टेशन के पास जंगल में रात गुजारने को मजबूर हैं। आंदोलन में शामिल बुजुर्ग, महिलाएं और युवा सब एकजुट होकर प्रशासन के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे हैं।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, रेल पटरियों पर नहीं जाने दे रही पुलिस

रेलवे ट्रैक पर किसानों को पहुंचने से रोकने के लिए आरपीएफ और डीआरजी के जवान भारी संख्या में तैनात हैं। आंदोलन के दौरान जब कुछ किसानों ने रेलवे पटरियों की ओर बढ़ने की कोशिश की, तो आरपीएफ जवानों ने लाठियों के साथ दौड़कर उन्हें रोक दिया। हालांकि किसान तुरंत वापस सभा स्थल पर लौट आए और आंदोलन शांतिपूर्ण ढंग से जारी रहा।

किसानों की प्रमुख मांगें

रावघाट परियोजना से प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा और पुनर्वास

जनसुनवाई में किए गए सभी वादों को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए

स्थानीय युवाओं को परियोजना में रोजगार दिया जाए

माइंस परिवहन से होने वाली समस्याओं को दूर किया जाए

किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन और संबंधित प्राधिकरण शीघ्र ही समाधान नहीं निकालते हैं, तो आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की