माता के नाम पर लगाया पौधा
बालोद, 28 मई — छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बालोद जिले के दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने बालोद, नारायणपुर और कांकेर जिलों के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित करने से पहले एक विशेष संदेश देने वाला कार्य किया। उन्होंने कलेक्टर परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण किया।
मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर अपनी माता दशमनी देवी के नाम पर पौधा लगाकर मातृ समर्पण का भाव प्रदर्शित किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। उनका यह कदम न सिर्फ पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने का प्रयास है, बल्कि मातृ शक्ति के सम्मान का भी प्रतीक माना जा रहा है।
इस वृक्षारोपण कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री सीधे समीक्षा बैठक के लिए रवाना हुए, जहां वे बालोद, नारायणपुर और कांकेर जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विकास कार्यों, कानून व्यवस्था, और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा करेंगे।
मुख्यमंत्री के इस दौरे को विकास और प्रशासनिक मजबूती के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। वहीं “एक पेड़ मां के नाम” जैसे भावनात्मक और प्रेरणादायक पहल ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया है।





