कठिया-रांका सड़क मार्ग बना डेंजर जोन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Kathia-Ranka road has become a danger zone

रिपोर्टर: संजू जैन

भीषण सड़क हादसे में महिला की मौत

बेमेतरा, 28 मई — बेमेतरा से रायपुर जाने वाला कठिया-रांका सड़क मार्ग इन दिनों लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के चलते डेंजर जोन बनता जा रहा है। आज दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, साजा से बिलासपुर जा रही एक कार और पिकअप वाहन में कठिया-रांका मार्ग पर जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावह था कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। कार में सवार दंपत्ति देवरीखुर्द कॉलोनी, बिलासपुर के निवासी थे। इस दुर्घटना में महिला राधिका पांडेय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति स्वामीदिन पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर बेमेतरा सिटी कोतवाली प्रभारी दुलेश्वर चंद्रवंशी अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।

हालांकि, इस हादसे में 108 संजीवनी सहायता एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंच सकी, जिससे घायलों को समय पर चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पाई। मौके की गंभीरता को देखते हुए पूर्व जिला पंचायत सभापति राजा गौकरण साहू ने अपने निजी वाहन से घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जिससे घायल स्वामीदिन पांडेय की जान बचाई जा सकी।

यह हादसा एक बार फिर इस सड़क मार्ग की खस्ताहाल स्थिति और यातायात प्रबंधन पर सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कठिया-रांका सड़क मार्ग को सुधारने और ट्रैफिक नियमों को कड़ाई से लागू करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

मामला बेमेतरा सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कठिया-रांका मार्ग का है।

IMA Parade: देहरादून IMA की पासिंग आउट परेड में 515 कैडेट्स ने दिखाया दमखम

IMA Parade: देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में आयोजित पासिंग आउट

Naxal Operation: गरियाबंद में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, जंगल से नक्सलियों का संदिग्ध डम्प बरामद

Naxal Operation: गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों

IND- AFG पहला वनडे आज, नहीं खेलेंगे विराट-हार्दिक, जानें कब-कहां देखें लाइव मुकाबला

IND- AFG: भारतीय क्रिकेट टीम आज से अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज

Dolomite Mining: सक्ती में डोलोमाइट खदान की जनसुनवाई का विरोध, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Dolomite Mining: सक्ती जिले के ग्राम पंचायत झालरौदा में प्रस्तावित डोलोमाइट खदान

Forest Encroachment: मुंगेली में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 90 हेक्टेयर वन भूमि अतिक्रमण मुक्त

Forest Encroachment: मुंगेली जिले के वन परिक्षेत्र खुड़िया अंतर्गत चचेड़ी परिसर में

भारतीय जहाजों पर हमले को लेकर Trump का बड़ा दावा, कहा- ईरान ने ड्रोन से किया था हमला

Trump: गल्फ ऑफ ओमान और होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास भारतीय जहाजों को

France और स्लोवाकिया दौरे पर रवाना होंगे पीएम मोदी, रक्षा सहयोग और पनडुब्बी सौदों पर रहेगी नजर

France: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार से शुरू होने वाले अपने फ्रांस दौरे

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. सक्ती में सीलपैक शराब

MP: Top 10

MP: जानें आज की बड़ी खबरें.. 1. संघर्ष से टीम इंडिया तक:

Horoscope 13 June 2026: जानें आज का राशिफल

Horoscope: हिंदू पंचांग के अनुसार 14 जून 2026, शनिवार को ज्येष्ठ कृष्ण