,

रायगढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Chief Minister Vishnu Dev Sai reached Raigarh

रिपोर्टर: भूपेंद्र रायगढ़

सुशासन तिहार की समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से हुए रूबरू

रायगढ़ में सोमवार देर शाम मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आगमन हुआ। उनके साथ जिले के प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम और वित्त मंत्री ओपी चौधरी भी उपस्थित रहे। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मीटिंग हॉल में जिला अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक लेने के बाद मुख्यमंत्री पत्रकारों से मुखातिब हुए।

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त शिकायतों और आवेदनों के निराकरण को लेकर रोजाना दो से तीन जिलों की समीक्षा बैठक हो रही है। रायगढ़ में आयोजित 26वें शिविर में प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत चयनित ग्रामीणों को गृह प्रवेश कराया गया। उन्होंने कहा कि “यह हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए श्री साय ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सिर्फ योजनाओं का नाम बदलने का काम किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना को बंद कर उसका नाम इंदिरा आवास कर दिया और सीमित परिवारों को लाभ पहुंचाया, वह भी बेहद धीमी गति से।

श्री साय ने कहा कि सरकार की पीएम आवास योजना, रामलला दर्शन योजना, कन्या विवाह योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, महतारी वंदन योजना जैसी योजनाओं का लाभ पाकर ग्रामीण बेहद खुश हैं। उन्होंने बताया कि रजिस्ट्री और नामांतरण प्रक्रिया में किए गए नवाचार के तहत अब गरीब परिवारों को 500 रुपए में ज़मीन की रजिस्ट्री और एक घंटे में नामांतरण की सुविधा मिलेगी, जिससे आर्थिक बचत संभव होगी।

शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को शीघ्र ही पट्टा वितरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने हाल ही में सोशल मीडिया में वायरल हुई गर्मी में धान खरीदी की फर्जी वीडियो को गलत बताया और कहा कि गर्मियों में धान लगाने से जल संकट गहराता है। किसानों को मक्का, फली जैसे रबी फसलों की ओर ध्यान देने की सलाह दी गई है, जिससे उन्हें बेहतर मुनाफा भी मिलेगा और जल संरक्षण भी होगा।

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त…

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…