संवाददाता – संजू जैन
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले स्थित साजा के जीनियस पब्लिक स्कूल के छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। जोधपुर, राजस्थान में आयोजित ऑल इंडिया अंडर-17 राष्ट्रीय बैडमिंटन एवं कबड्डी प्रतियोगिता में स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।
बैडमिंटन प्रतियोगिता में स्कूल के छात्र जागेश साहू और मयंक बोरकर ने छत्तीसगढ़ की ओर से खेलते हुए तेलंगाना टीम को 6 अंकों से पराजित किया। वहीं कबड्डी में समर वर्मा, धनंजय साहू और अभिषेक पटेल ने उड़ीसा की टीम को हराकर छत्तीसगढ़ को जीत दिलाई।
छात्रों की इस सफलता पर स्कूल में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर शाला के अध्यक्ष झग्गर वर्मा, डायरेक्टर योगेश बागरेचा, प्राचार्य धनंजय सिंह, अकादमिक समन्वयक किरण मैम और मनीष राजपूत ने छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
खेल कोच वोकेश कुमार साहू ने भी टीम के प्रदर्शन की सराहना की और उन्हें भविष्य में और भी बेहतर करने के लिए प्रेरित किया।




